Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Kolhan:कोल्हान में जगह-जगह के सीमावर्ती गांवों में अफीम की खेती के खिलाफ चला अभियान, ग्रामीणों को पोस्ता व अफीम के खेती का दुष्प्रभाव बताया
    Crime

    Kolhan:कोल्हान में जगह-जगह के सीमावर्ती गांवों में अफीम की खेती के खिलाफ चला अभियान, ग्रामीणों को पोस्ता व अफीम के खेती का दुष्प्रभाव बताया

    News DeskBy News DeskJanuary 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चक्रधरपुर/खरसावां. पश्चिम सिंहभूम जिला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र टेबो थाना अंतर्गत ग्राम परैया में टेबो पुलिस ने ग्रामीणों को पोस्ता एवं अफीम के खेती के दुष्प्रभाव एवम दंडनीय प्रावधानों से अवगत कराया गया. जिसके बाद ग्रामीणों ने ग्राम परैया के पास जंगल में लगे पोस्ता अफीम की खेती को स्वयं मिल कर विनष्ट करना प्रारंभ कर दिया. इस क्रम में करीब 50 डिसमिल जमीन में लगे अवैध पोस्ता की खेती को ग्रामीणों के द्वारा विनष्ट किया.इसके साथ ही ग्रामीण ने कहा कि अब यहां पोस्ता की खेती नहीं करेंगे.इस मौके पर टेबो थाना के पुलिस बल उपस्थित थे. खरसावां प्रखंड स्थित रायजेमा के चैतनपुर टोला में प्रशासन की ओर से अफीम (पोस्तु) की खेती व बिक्री के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया. खरसावां सीओ कप्तान सिंकु, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने लोगों को अफीम की खेती के दुष्परिणाम से अवगत कराया. सीओ कप्तान सिंकु ने कहा कि अफीम की खेती करने से लेकर बिक्री करना कानूनन अपराध है. खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने ग्रामीणों समझाया कि अफीम व पोस्तु की खेती न करें. कानून में इसकी कड़ी सजा का प्रावधान है. उन्होंने कहा कि अफीम की अवैध खेती के खिलाफ अभियान चलाने के साथ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. वहीं ग्रामीणों को वैकल्पिक कृषि को अपनाने के लिए प्रेरित किया. कहा कि अगर ग्रामीण सब्जी समेत रवि की खेती करेंगे तो प्रशासन भी सहयोग करेगा

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Kolhan: Campaign against opium cultivation was launched in various border villages of Kolhan villagers were told about the ill-effects of poppy and opium cultivation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group