Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur Police: कोल्हान डीआइजी मनोज रतन चौथे बोले, हमलावार की गिरफ्तारी के साथ आर्म्स और ड्रग्स सप्लायर का भी पता लगाएं
    Crime

    Jamshedpur Police: कोल्हान डीआइजी मनोज रतन चौथे बोले, हमलावार की गिरफ्तारी के साथ आर्म्स और ड्रग्स सप्लायर का भी पता लगाएं

    News DeskBy News DeskJanuary 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. फायरिंग व हत्या के मामले में हथियार के साथ गिरफ्तारी के बाद अमूमन पुलिस इस बात का पता लगाना भूल जाती है कि आखिर हथियार की सप्लाई किसने की थी. शनिवार को इसे लेकर कोल्हान डीआइजी मनोज रतन चौथे शहर पहुंचे. उन्होंने गत वर्ष 2024 में हुए फायरिंग के मामले में हथियार सप्लायरों का पता लगाने का निर्देश थाना प्रभारी और केस के अनुसंधानकर्ता को दिया. वर्ष 2024 में जिला में फायरिंग के 54 केस दर्ज हुए. हालांकि अधिकांश मामले में पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी की है.

    इसके अलावा हथियार भी बरामद किया है. लेकिन हथियार शहर में कब और कैसे पहुंचा. इसकी जांच अनुसंधानकर्ता द्वारा नहीं की गयी. जिसपर कोल्हान डीआइजी ने सभी थाना प्रभारी और अनुसंधानकर्ता को निर्देश दिया कि एक माह में केस में बरामद हुए हथियार के सप्लायर का पता लगाये और उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करें. जिला या राज्य के बाहर के हथियार सप्लायरों का पता लगाकर उसके खिलाफ भी कार्रवाई करें. इसके अलावा जेल से छूटे बदमाशों की जानकारी इकट्ठा करें . जेल से छूटने के बाद उनके द्वारा किया जा रहा कार्य का भी पता लगाये.

    Railway: मॉडर्न ड्रेस में दिखने वाली महिला कर रही थी शराब की तस्करी, RPF ने “स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस” के फर्स्ट क्लास एसी कोच’ से किया गिरफ्तार

    कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे ने बताया कि बैठक में मुख्यत: गत एक वर्ष में हुये फायरिंग के मामले की समीक्षा कर निर्देशित किया गया है. लेकिन थाना प्रभारी व अनुसंधानकर्ताओं को नशीली दवा और मादक पदार्थ के सप्लायर की तह तक जाकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. आगामी बैठक में इसकी समीक्षा की जायेगी. बैठक में एसएसपी किशोर कौशल, ग्रामीण एसपी ऋषव गर्ग,सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के अलावा सभी डीएसपी , थाना प्रभारी और फायरिंग केस के अनुसंधानकर्ता मौजूद थे.

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    along with arresting the attacker also find out the arms and drugs supplier Jamshedpur Police: Kolhan DIG Manoj Ratan Chauthe said
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway: मॉडर्न ड्रेस में दिखने वाली महिला कर रही थी शराब की तस्करी, RPF ने “स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस” के फर्स्ट क्लास एसी कोच’ से किया गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    September 6, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए किए जा रहे हैं प्रभावी सुधार, AI पर भी बात की

    September 5, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में रामाडा होटल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

    September 5, 2026

    Adityapur: बुजुर्ग ने पहले हाथ जोड़कर प्रणाम किया, फिर आदित्यपुर खरकई पुल से नदी में लग दी छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

    September 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group