Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»झारखंड TET से मैथिली सहित भाषाओं को हटाने पर कोल्हान मिथिला समाज ने किया विरोध
    Headlines

    झारखंड TET से मैथिली सहित भाषाओं को हटाने पर कोल्हान मिथिला समाज ने किया विरोध

    News DeskBy News DeskJune 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    कोल्हान मिथिला समाज के तत्वावधान में बिष्टुपुर क्लब हाउस में एक वृहद बैठक आयोजित की गई, जिसमें झारखंड सरकार द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से मैथिली, अंगिका, भोजपुरी, मगही और भुमिज जैसी क्षेत्रीय भाषाओं को हटाए जाने के निर्णय का कड़ा विरोध किया गया।

    बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जब ये भाषाएं राज्य की द्वितीय राजभाषा के रूप में मान्यता प्राप्त हैं, तो फिर इन्हें शिक्षक पात्रता परीक्षा से बाहर रखना समाज के साथ खुला अन्याय और अनदेखी है।

    READ MORE :JAMSHEDPUR :अब आनंद विहार से चलेगी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

    बैठक में यह भी तय किया गया कि कोल्हान मिथिला समाज जल्द ही इस विरोध को लेकर जमशेदपुर के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेगा। साथ ही झारखंड के शिक्षा मंत्री  रामदास सोरेन से भी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात कर विरोध दर्ज करेगा।

    मिथिला समाज ने यह भी ऐलान किया कि वे मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन से मिलने का समय मांगेंगे और उनके समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत कर आग्रह करेंगे कि इन भाषाओं को TET परीक्षा में पुनः शामिल किया जाए। यह समाज की भाषा, संस्कृति और पहचान के लिए आवश्यक कदम है।

    READ MORE :JAMSHEDPUR :अब आनंद विहार से चलेगी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    बैठक में जमशेदपुर और आसपास के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीगण और प्रतिनिधि उपस्थित थे। इनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:

    • मिथिला नवयुवक संघ

    • धर्म रक्षिणी पौरोहित्य महासंघ

    • मिथिला विकास मंच, गम्हरिया

    • मिथिला युथ कमिटी, गोविंदपुर

      Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    • मिथिला विकास संघर्ष समिति

    • मिथिला सांस्कृतिक विचार मंच

    • मिथिला राज्य निर्माण समिति

    • अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन।

    बैठक का संचालन पं.  बिपिन झा और  शिव चंद्र झा द्वारा किया गया। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक भाषा का मामला नहीं, बल्कि सांस्कृतिक अधिकारों की लड़ाई है। अगर इन भाषाओं को नजरअंदाज किया गया तो समाज व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    jamshedpu Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news कोल्हान मिथिला समाज कोल्हान मिथिला समाज विरोध क्षेत्रीय भाषाओं का अपमान गम्हरिया मिथिला युथ कमिटी गोविंदपुर मिथिला विकास संघर्ष समिति मिथिला सांस्कृतिक विचार मंच मिथिला राज्य निर्माण समिति झारखंड TET भाषा विवाद मिथिला नवयुवक संघ धर्म रक्षिणी पौरोहित्य महासंघ मिथिला विकास मंच मैथिली TET से बाहर शिक्षक पात्रता परीक्षा भाषाएं
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group