Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Kolhan university : कोल्हान विश्वविद्यालय में कुलपति की प्राचार्यों के साथ विशेष बैठक, सत्र नियमित करने समेत शिक्षा और ढांचा सुधार पर लिये कई अहम निर्णय
    Breaking News

    Kolhan university : कोल्हान विश्वविद्यालय में कुलपति की प्राचार्यों के साथ विशेष बैठक, सत्र नियमित करने समेत शिक्षा और ढांचा सुधार पर लिये कई अहम निर्णय

    News DeskBy News DeskSeptember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ. अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के पदाधिकारियों व प्राचार्यों की विशेष बैठक महिला विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित की गयी. बैठक में कुलपति ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पाठ्यक्रम समय पर पूरा किए जाएं और परीक्षाएं नियत समय पर आयोजित की जाए. इसके तहत उन विषयों में जहाँ शिक्षक नहीं हैं, वहां अन्य महाविद्यालयों से शिक्षकों को आंतरिक परीक्षा और अध्यापन के लिए भेजने का निर्णय लिया गया.

    समय पर पाठ्यक्रम पूरा करने का निर्देश
    बैठक में कुलपति ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित पाठ्यक्रम हर हाल में समय पर पूरा किया जाए और परीक्षाएं नियत तिथि पर आयोजित हों. उन्होंने कहा कि जिन महाविद्यालयों में शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, वहां अन्य महाविद्यालयों से अतिरिक्त शिक्षकों को अध्यापन और आंतरिक परीक्षाओं के लिए भेजा जाएगा.

    सत्र नियमित करने का निर्णय
    बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पिछड़े हुए सत्र को भी नियमित किया जाएगा. इसके लिए शीघ्र परीक्षा आयोजित करने से पहले पाठ्यक्रम पूरा करने के विशेष प्रयास होंगे. साथ ही, छात्र संगठनों की मांगों को ध्यान में रखते हुए छात्रहित में ठोस कदम उठाए जाएंगे.

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    भवनों की स्थिति पर प्रतिवेदन मांगा
    कुलपति ने सभी महाविद्यालयों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने अधिसंरचनाओं की विस्तृत रिपोर्ट विश्वविद्यालय को दें. इस रिपोर्ट में विशेषकर जर्जर भवनों का उल्लेख हो, ताकि यह तय किया जा सके कि किन भवनों की मरम्मत की आवश्यकता है और किन्हें ध्वस्त किया जाना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अत्यधिक जर्जर भवनों में कक्षाएं नहीं लगाई जाएं और वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए.

    कर्मियों की सेवा पुस्तिका पर जोर
    सभी प्राचार्यों को निर्देश दिया गया कि कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका अद्यतन की जाए और सभी छुट्टियां हर माह अंकित की जाएं. ऐसा न होने से सेवानिवृत्ति लाभ प्रारंभ करने में कठिनाई आती है. सेवानिवृत्त कर्मियों एवं शिक्षकों की समस्याओं के शीघ्र निपटारे पर भी सहमति बनी.

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Kolhan university : कोल्हान विश्वविद्यालय में कुलपति की प्राचार्यों के साथ विशेष बैठक Kolhan University: Special meeting of Vice Chancellor with Principals in Kolhan University many important decisions taken on education and infrastructure improvement including regularization of sessions सत्र नियमित करने समेत शिक्षा और ढांचा सुधार पर लिये कई अहम निर्णय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    July 6, 2026

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    July 6, 2026

    Jamahedpur: नीरज सिंह पहले कोलकाता, फिर हवाई मार्ग से दिल्ली होते राजस्थान पहुंचे, खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार, कई राज्यों में छापेमारी

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    July 6, 2026

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    July 6, 2026

    Jamahedpur: नीरज सिंह पहले कोलकाता, फिर हवाई मार्ग से दिल्ली होते राजस्थान पहुंचे, खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार, कई राज्यों में छापेमारी

    July 6, 2026

    Jharkhand Industrial Policy: औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2026 का ड्राफ्ट जारी

    July 6, 2026

    Share Bazar: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार चढ़ा, जानें कंपनियों के शेयर का हाल

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group