Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Kolhan University convocation ceremony: कोल्हान विवि का छठा दीक्षांत समारोह नवंबर के अंतिम सप्ताह में, कुलपति ने की घोषणा
    Breaking News

    Kolhan University convocation ceremony: कोल्हान विवि का छठा दीक्षांत समारोह नवंबर के अंतिम सप्ताह में, कुलपति ने की घोषणा

    News DeskBy News DeskSeptember 24, 2025Updated:September 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. कोल्हान विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह का आयोजन नवंबर 2025 में किया जाएगा, जिसमें एक साथ चार सत्रों (2021–2024) के स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण छात्रों को उपाधियाँ प्रदान की जाएँगी. मंगलवार को यह निर्णय कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया.

    बैठक की अध्यक्षता कुलपति ने स्वयं की, जिसमें दीक्षांत समारोह के महत्व और तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। दिशा-निर्देश दिए गए कि हर विभाग तत्परता से कार्य करें, ताकि सभी प्रमाणपत्रों का निर्माण, हस्ताक्षर की प्रक्रिया और सूची तैयारियों में कोई देरी न हो.

    समारोह नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा. आयोजन से पहले महाधिपति (राज्यपाल) की स्वीकृति अपरिहार्य है; उपाधि वितरण और तिथि की घोषणा इसी स्वीकृति के बाद की जाएगी. इसमें न सिर्फ स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण विद्यार्थी शामिल होंगे, बल्कि पीएचडी उपाधि धारकों को भी सम्मानित किया जाएगा. हर विभाग के बेस्ट छात्र-छात्राओं और गोल्ड पदक विजेताओं को विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    विशेष कमेटी गठित करने का फैसला
    विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह की तैयारियों के लिए दो दिनों के भीतर एक विशेष कमेटी गठित करने का फैसला किया है. राज्यपाल ने भी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने की संभावना व्यक्त की गई है. राजभवन ने अनुमति मिलने के बाद विवि समारोह की फाईनल तिथि घोषित करेगा। बैठक में कुलपति ने कहा,दीक्षांत समारोह छात्रों के लिए प्रेरणादायक होगा. हम केवल टॉपर छात्रों को आमंत्रित कर रहे हैं ताकि समारोह अधिक प्रभावी और प्रेरक बने. डिग्री प्रमाण-पत्र सभी योग्य छात्र बाद में प्राप्त कर सकेंगे.

    इन सत्र के पासआउट छात्र होंगे शामिल
    कोल्हान विवि के दीक्षांत समारोह में यूजी व पीजी के वर्ष 2021, 22, 23 व 24 के पास आउट छात्रों को शामिल किया जाएगा. यह विवि छठवां दीक्षांत समारोह होगा. इससे पहले 2022 में समारोह आयोजित हुआ था. सभी डिग्रियां टेंडर के जरिए छपवायी जाएंगी. इसके साथ ही समारोह में शामिल होने वाले टॉपर छात्रों को विवि पहले सूचीत करेगा इसके बाद उन्हें रजिस्ट्रेशन फॉर्म देकर कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान करेगा. समारोह में शामिल होने वाले छात्रों को भारतीय परिधान में आना होगा.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Kolhan University :कोल्हान यूनिवर्सिटी का छठा दीक्षांत समारोह नवंबर के अंतिम सप्ताह में Kolhan University: The sixth convocation of Kolhan University will be held in the last week of November the Vice Chancellor announced. कुलपति ने की घोषणा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group