Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»CHAIBASA NEWS: 20 जुलाई से खुलेगा कोल्हान विश्वविद्यालय का Chancellor Portal, UG नामांकन 2026 के लिए आवेदन शुरू
Breaking News

CHAIBASA NEWS: 20 जुलाई से खुलेगा कोल्हान विश्वविद्यालय का Chancellor Portal, UG नामांकन 2026 के लिए आवेदन शुरू

News DeskBy News DeskJuly 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

चाईबासा: उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। कोल्हान विश्वविद्यालय ने स्नातक FYUGP (2026–30) एवं स्नातक वोकेशनल (2026–29) प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए 20 जुलाई 2026 से Chancellor Portal खोलने की घोषणा कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई दोपहर 12:00 बजे से 26 जुलाई 2026 शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

20 से 26 जुलाई तक होगा ऑनलाइन आवेदन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी आवेदन केवल Chancellor Portal के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। प्रत्येक विषय के लिए ₹25 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

28 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

विश्वविद्यालय के अनुसार 28 जुलाई 2026 को प्रथम मेरिट सूची संबंधित महाविद्यालयों की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों का नामांकन 28 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक होगा, जबकि 3 अगस्त 2026 से नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा।

मिशनरी स्कूल के प्रिंसिपल ने आदिवासी महिला से दुष्कर्म, गोलियां खिलाकर कराया गर्भपात, आरोपी फरार, तलाश रही पुलिस

APAAR ID और ABC ID अब अनिवार्य

इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया में APAAR ID और ABC ID को अनिवार्य किया गया है। विश्वविद्यालय ने सभी विद्यार्थियों को आवेदन करने से पहले DigiLocker के माध्यम से दोनों आईडी तैयार करने की सलाह दी है, ताकि आवेदन और दस्तावेज़ सत्यापन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

NEP-2020 के तहत बड़ा बदलाव, अब मिलेगा Life Science विषय

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुरूप इस सत्र से Botany और Zoology के स्थान पर Life Science विषय उपलब्ध कराया गया है। साथ ही विद्यार्थियों को एक से अधिक विषयों में आवेदन करने का विकल्प दिया गया है, जिससे सीमित सीटों के कारण किसी भी अभ्यर्थी का नामांकन प्रभावित न हो।

Jharkhand: युवक ने पत्नी को लोहे की छड़ से मारा, बेटी को बचाने आयी सास पर भी किया वार, दोनों की मौत, आरोपी गिरफ्तार, जानें मामला?

आरक्षण और दस्तावेजों को लेकर विश्वविद्यालय की सलाह

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्र में दी गई जानकारी दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान गलत पाए जाने पर नामांकन पर विचार नहीं किया जाएगा।

कुलपति ने विद्यार्थियों से की समय पर आवेदन की अपील

कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और छात्र-केंद्रित प्रवेश प्रक्रिया उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज़ सावधानीपूर्वक अपलोड करने की अपील की, ताकि नामांकन प्रक्रिया बिना किसी बाधा के समय पर पूरी हो सके।


महत्वपूर्ण तिथियां (Admission Schedule 2026)

प्रक्रिया तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 20 जुलाई 2026 (दोपहर 12:00 बजे)
आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे)
प्रथम मेरिट सूची 28 जुलाई 2026
नामांकन 28 जुलाई – 1 अगस्त 2026
कक्षाएं शुरू 3 अगस्त 2026
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

मिशनरी स्कूल के प्रिंसिपल ने आदिवासी महिला से दुष्कर्म, गोलियां खिलाकर कराया गर्भपात, आरोपी फरार, तलाश रही पुलिस

November 3, 2026

Jharkhand: युवक ने पत्नी को लोहे की छड़ से मारा, बेटी को बचाने आयी सास पर भी किया वार, दोनों की मौत, आरोपी गिरफ्तार, जानें मामला?

November 3, 2026

Diwali Fire Crackers: पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध से अवैध बिक्री बढ़ती है… जानें Supreme Court ने और क्या कहा?

November 3, 2026
Recent Post

मिशनरी स्कूल के प्रिंसिपल ने आदिवासी महिला से दुष्कर्म, गोलियां खिलाकर कराया गर्भपात, आरोपी फरार, तलाश रही पुलिस

November 3, 2026

Jharkhand: युवक ने पत्नी को लोहे की छड़ से मारा, बेटी को बचाने आयी सास पर भी किया वार, दोनों की मौत, आरोपी गिरफ्तार, जानें मामला?

November 3, 2026

Diwali Fire Crackers: पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध से अवैध बिक्री बढ़ती है… जानें Supreme Court ने और क्या कहा?

November 3, 2026

Bank of India ने एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाईं, 500 दिन की जमा पर 7.5% तक ब्याज की पेशकश

November 3, 2026

‘बात घर में ही रहे…’ बातचीत से सुलझाएं मतभेद, ‘ Tata Group देश के लिए अहम, टाटा संस और टाटा ट्रस्ट के बीच जारी खींचतान पर वित्त मंत्री की सलाह

November 3, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group