Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»Kolkata Airport : कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरा दुनिया का सबसे बड़ा विशालकाय एयरबस बेलुगा एक्सएल विमान
    National

    Kolkata Airport : कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरा दुनिया का सबसे बड़ा विशालकाय एयरबस बेलुगा एक्सएल विमान

    News DeskBy News DeskOctober 10, 2024Updated:October 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. कोलकाता हवाई अड्डे पर पहली बार सबसे बड़े एयरबस विमान ‘बेलुगा एक्सएल’ का पानी की बौछारों के साथ शानदार स्वागत किया गया. ‘बेलुगा एक्सएल’, ‘बेलुगा एसटी’ का उन्नत और बड़ा संस्करण है तथा यह बेलुगा श्रृंखला का सबसे बड़ा विमान है.‘एयरबस’ की वेबसाइट के अनुसार, बेलुगा एक्सएल विमान की लंबाई 207 फुट, ऊंचाई 62 फुट है. इसके डैने 197 फुट लंबे तथा 10 इंच चौड़े हैं.वेबसाइट में कहा गया है, बेलुगा एक्सएल ने 2018 में अपनी पहली उड़ान भरी और नवंबर 2019 में यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) की उड़ान योग्यता प्राधिकरण से इसे ‘टाइप’ प्रमाणपत्र मिला.

    इसके बाद जनवरी 2020 में पहली बार बेलुगा एक्सएल की सेवा शुरू हुई. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बुधवार को एक बयान में कहा कि इससे पहले भी कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘एसटी’ श्रृंखला के विमानों को उतारा गया था लेकिन मंगलवार रात पहली बार कोलकाता हवाई अड्डे पर ‘एक्सएल’ श्रृंखला के विमान को उतारा गया. कोलकाता हवाई अड्डे के सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा गया है, पहली बार कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने एयरबस ‘बेलुगा एक्सएल’ का स्वागत किया जो विमान के आवश्यक कलपुर्जों को लेकर जा रहा है.

    JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया में आई तेजी, वन विभाग ने क्लीयरेंस रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी

    जानें क्या है ‘बेलुगा एक्सएल’

    JAMSHEDPUR NEWS: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर काशी से पहुंची पवित्र कलश यात्रा का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

    यह अपनी श्रृंखला का सबसे बड़ा विमान है. यह विमान कोलकाता में चालक दल को आराम देने और ईंधन भरने के लिए रूका है क्योंकि यह पूर्वी भारत का एकमात्र हवाई अड्डा है जो इस विमान की संचालन संबंधी सुविधाओं से सुसज्जित है. विमान में तीन पायलट और एक इंजीनियर हैं. प्रवक्ता ने कहा कि विमान ने ‘टूलूज एयरबस फैक्टरी’ से अपनी उड़ान शुरू की और विमान में इस्तेमाल होने वाले कुछ उपकरणों तथा कलपुर्जों को चीन के तियानजिन में स्थित एक अन्य इकाई में ले जा रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Kolkata Airport: The world's largest Airbus Beluga XL aircraft landed at Kolkata Airport
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    DHANBAD NEWS: श्रावणी मेला में कांवरियों की सुविधा के लिए धनबाद मंडल का विशेष सहायता अभियान, स्टेशनों पर हेल्प बूथ और मार्गदर्शन व्यवस्था

    August 4, 2026

    Tata Project टाटा प्रोजेक्ट्स के नए प्रबंध निदेशक बने सुकुमार हेब्बार, राम मंदिर और कर्तव्य भवन जैसी परियोजनाओं में किया था नेतृत्व

    August 4, 2026

    Share Bazar: नयी नीलामी प्रणाली की शुरुआत के बीच शेयर बाजार में मिला-जुला रुख, Sensex चढ़ा, मुनाफे में चल रहे टाटा स्टील के शेयर

    August 4, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया में आई तेजी, वन विभाग ने क्लीयरेंस रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी

    August 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर काशी से पहुंची पवित्र कलश यात्रा का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

    August 4, 2026

    East Central Railway :श्रावणी मेला के अवसर पर पटना और मधुपुर के मध्य प्रतिदिन एवं आरा और जसीडीह के मध्य साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन

    August 4, 2026

    DHANBAD NEWS: श्रावणी मेला में कांवरियों की सुविधा के लिए धनबाद मंडल का विशेष सहायता अभियान, स्टेशनों पर हेल्प बूथ और मार्गदर्शन व्यवस्था

    August 4, 2026

    RRB exam special train:कोडरमा-तिलैया-नवादा-किउल-सुलतानगंज-भागलपुर के रास्ते रांची और सबौर के मध्य परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

    August 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group