Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Kudmi Movement: चक्रधरपुर मंडल के नौ स्टेशनों समेत टाटानगर से खड़गपुर के बीच रेल रोकने की तैयारी में कुड़मी आंदोलनकारी, 100 से अधिक ट्रेनों के परिचालन पर असर, आरपीएफ और जीआरपी सतर्क
    Breaking News

    Kudmi Movement: चक्रधरपुर मंडल के नौ स्टेशनों समेत टाटानगर से खड़गपुर के बीच रेल रोकने की तैयारी में कुड़मी आंदोलनकारी, 100 से अधिक ट्रेनों के परिचालन पर असर, आरपीएफ और जीआरपी सतर्क

    News DeskBy News DeskSeptember 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. कुड़मी जाति को आदिवासी (एसटी) का दर्जा देने की मांग पर 20 सितंबर शनिवार को रेल रोको आंदोलन का असर कोल्हान के कई रेलवे स्टेशन पर रहेगा. चक्रधरपुर रेल मंडल में नौ स्टेशनों (गम्हरिया, सीनी, कांड्रा, बृजराजपुर, सोनुवा, मनोहरपुर, जराईकेला, भालुलता व बिसरा) पर कुड़मी आंदोलनकारी द्वारा लाइन जाम की जा सकती है. वहीं, पूर्वी सिंहभूम में टाटानगर से खड़गपुर के बीच चाकुलिया, गालूडीह व कोकपाड़ा स्टेशन पर लाइन जाम की तैयारी है. चांडिल से पुरुलिया रेल मार्ग पर भी लाइन जाम होने की सूचना है. इससे हावड़ा-मुंबई, ओडिशा-दिल्ली, टाटानगर से बिहार व उत्तर प्रदेश मार्ग 40 से ज्यादा ट्रेनों का आवागमन ठप हो सकता है जबकि, झारखंड, पश्चिम बंगाल व ओडिशा में सौ से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने की उम्मीद है.

    जाम टालने को लेकर रेलवे कर रहा वार्ता
    दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के आदेश पर चक्रधरपुर मंडल के अधिकारी कुड़मी समाज के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं, ताकि लाइन जाम न हो. रेलवे के अनुसार, लाइन जाम होने से हजारों यात्रियों के साथ मरीज व बच्चों के साथ शैक्षणिक व नौकरी की परीक्षा देने जाने वालों को परेशानी होगी. कई लोगों के जरूरी कार्य प्रभावित होंगे. समाज को लाइन जाम के बजाय अन्य तरह से आंदोलन करना चाहिए.

    आरपीएफ और जीआरपी सतर्क
    रेल लाइन जाम की घोषणा के बाद से चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ व टाटानगर जीआरपी सतर्क हो गई है. रेल एसपी के आदेश पर पुलिस पदाधिकारी ने रेलवे ने ऐसे संभावित स्टेशनों की सूची रेलवे से मांगी है, जहां कुड़मी समाज के लोग लाइन जाम कर सकते हैं। दूसरी ओर, संवेदनशील इलाके के स्टेशनों पर जवान लोगों को लाइन जाम का नुकसान बताकर जागरूक करने में जुटे हैं. वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के स्टेशनों पर अतिरिक्त जवान तैनात करने का आदेश हुआ है, ताकि लाइन जाम की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा हो सके.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    रेल रोकने वालों की ड्रोन से होगी निगरानी
    डीजीपी झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने 20 सितंबर को कुड़मी समाज के रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम विधि-व्यवस्था को लेकर बैठक की. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों को आदेश दिया गया कि रेल यात्रियों की सुरक्षा में गश्त तेज करें और आंदोलन के चिह्नित नेता को रोकें. जिला पुलिस को आरपीएफ व जीआरपी से समन्वय बनाकर मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्ति करने और बीएनएसएस की धारा 163 के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया.

    वहीं, ड्रोन से निगरानी के साथ स्टेशन के आउटर पर भी सीसीटीवी कैमरा लगाने का आदेश दिया, ताकि रेल रोकने वालों पर कार्रवाई हो सके. बैठक में रेल पुलिस के महानिरीक्षक, डीआरएम, आरपीएफ के आईजी, क्षेत्रीय पुलिस उपमहानिरीक्षक तथा व अन्य पदाधिकारी शामिल थे.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    100 से अधिक ट्रेनों के परिचालन पर असर Kudmi Movement: चक्रधरपुर मंडल के नौ स्टेशनों समेत टाटानगर से खड़गपुर के बीच रेल रोकने की तैयारी में कुड़मी आंदोलनकारी आरपीएफ और जीआरपी सतर्क
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group