Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Lalu Yadav: लालू यादव ने कोडरमा में की सभा, धनशोधन मामले में जमानत पर रिहा राजद प्रत्याशी सुभाष यादव के लिए मांगा समर्थन, बोले, झारखंड में भाजपा की जड़ें उखाड़ देगा ‘इंडिया’ गठबंधन
    Headlines

    Lalu Yadav: लालू यादव ने कोडरमा में की सभा, धनशोधन मामले में जमानत पर रिहा राजद प्रत्याशी सुभाष यादव के लिए मांगा समर्थन, बोले, झारखंड में भाजपा की जड़ें उखाड़ देगा ‘इंडिया’ गठबंधन

    News DeskBy News DeskNovember 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Koderma. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने रविवार को दावा किया कि झारखंड में सत्तारूढ़ ‘इंडिया’ गठबंधन राज्य विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जड़ें उखाड़ देगा. लालू ने कहा कि ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन भाजपा की तुलना में कहीं अधिक ताकतवर राजनीतिक शक्ति बनकर उभरा है. ‘इंडिया’ गठबंधन में राजद भी शामिल है. झारखंड के कोडरमा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लालू ने कहा, “हम भाजपा की जड़ें उखाड़ देंगे और वह कभी वापसी नहीं कर सकेगी. भाजपा हमारी ताकत के आगे बेबस है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन बनाने में अहम भूमिका निभाई, जो देश में भाजपा के खिलाफ एक मजबूत ताकत के रूप में उभरा है. उन्होंने कहा, मैंने कोडरमा के विकास में योगदान दिया है. इसलिए, हमारे उम्मीदवार सुभाष यादव को वोट देना न भूलें और उनकी जीत सुनिश्चित करें.

    कोडरमा विधानसभा क्षेत्र दस साल पहले तक राजद का मजबूत गढ़ हुआ करता था. हालांकि, 2014 में भाजपा की नीरा यादव ने राजद से यह सीट छीन ली. नीरा कोडरमा से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने की उम्मीद के साथ एक बार फिर मैदान में हैं. राजद के सुभाष यादव इस बार ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर कोडरमा से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्हें राजद सुप्रीमो का करीबी सहयोगी माना जाता है. उच्चतम न्यायालय ने धन शोधन से जुड़े एक मामले में सुभाष यादव को हाल ही में जमानत दी थी.

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Lalu Yadav: Lalu Yadav held a meeting in Koderma sought support for RJD candidate Subhash Yadav
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026
    Recent Post

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026

    NEET Protest: केंद्र सरकार ने दिया भरोसा, छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाएंगी

    September 2, 2026

    Toll plaza Scam: NHAI के टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बंगाल समेत कई राज्यों में छापेमारी

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group