Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Lalu yadav के महाकुंभ पर ‘फालतू कहना’ टिप्पणी का PM MODI ने भागलपुर में दिया जवाब; राम मंदिर से चिढे लोग कुंभ को कोस रहे हैं, उन्हें बिहार माफ नहीं करेगा
    Breaking News

    Lalu yadav के महाकुंभ पर ‘फालतू कहना’ टिप्पणी का PM MODI ने भागलपुर में दिया जवाब; राम मंदिर से चिढे लोग कुंभ को कोस रहे हैं, उन्हें बिहार माफ नहीं करेगा

    News DeskBy News DeskFebruary 25, 2025Updated:February 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bhagalpur. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद द्वारा महाकुंभ को लेकर की गयी टिप्पणी की ओर इशारा करते हुए सोमवार को कहा कि राम मंदिर से चिढने वाले लोग महाकुंभ को कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं लेकिन ऐसे लोगों को बिहार कभी भी माफ नहीं करेगा. बिहार के भागलुपर जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त जारी किये जाने को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में मोदी ने अपने संबोधन में प्रसाद पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘राजग सरकार भारत की गौरवशाली विरासत के संरक्षण और वैभवशाली भविष्य के निर्माण के लिए एक साथ काम कर रही है, लेकिन यह जो जंगल राज वाले हैं, इनको हमारी धरोहर से, हमारी आस्था से नफरत है.

    राजद सुप्रीमो पर अपना प्रहार जारी रखते हुए मोदी ने कहा, इस समय प्रयागराज में एकता का महाकुंभ चल रहा है. यह भारत की आस्था, एकता और समरसता का सबसे बड़ा महोत्सव है। पूरे यूरोप की जितनी जनसंख्या है, उससे भी ज्यादा लोग अब तक महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं. बिहार से भी श्रद्धालु महाकुंभ होकर आ रहे हैं लेकिन यह जंगल राज वाले महाकुंभ को ही गाली दे रहे हैं। वे महाकुंभ को लेकर भद्दी-भद्दी बातें कर रहे हैं.

    उन्होंने कहा, ‘राम मंदिर से चिढने वाले लोग महाकुंभ को भी कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं.मैं जानता हूं कि महाकुंभ को गाली देने वाले ऐसे लोगों को बिहार कभी भी माफ नहीं करेगा.उल्लेखनीय है कि प्रसाद ने हाल में नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग की थी और महाकुंभ में भारी भीड़ पर सवाल उठाते हुए कहा था, अरे यह सब कुंभ का क्या कोई मतलब है, फालतू है कुंभ…मोदी ने कहा, ‘‘पूर्वोदय से ही विकसित भारत का उदय होगा और हमारा बिहार, पूर्वी भारत का सबसे अहम स्तंभ है। बिहार, भारत के सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. राजद के लंबे कुशासन ने बिहार को बर्बाद किया, बिहार को बदनाम किया लेकिन अब विकसित भारत में बिहार का वही स्थान होगा जो प्राचीन समृद्ध भारत में पाटलिपुत्र का था. हम सभी मिलकर निरंतर प्रयास कर रहे हैं.
    उन्होंने कहा, ‘‘बिहार में आधुनिक कनेक्टिविटी के लिए, सड़कों के नेटवर्क के लिए, जनकल्याण योजनाओं के लिए राजग सरकार प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है.

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंगेर से भागलपुर होते हुए मिर्जा चौकी तक करीब 5000 करोड़ रुपए की लागत से नया राजमार्ग बनाने का काम शुरू हो रहा है तथा भागलपुर से औंसडीहा तक फोरलेन सड़क को चौड़ा करने का काम भी शुरू होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने विक्रमशिला से कटारिया तक नयी रेल लाइन और रेल पुल को भी स्वीकृति दे दी है.देश भर में करीब 10 करोड़ लाभार्थियों को करीब 23,000 करोड़ रुपये वितरित करने वाले प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज जो पीएम किसान सम्मान निधि दी गई है, उसके तहत बिहार के किसानों के खाते में सीधे करीब 1600 करोड रुपए पहुंच चुके हैं.

    उन्होंने चारा घोटाला में सजायाफ्ता रहे लालू प्रसाद का नाम लिए बिना उनकी ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं, वह इन स्थितियों को कभी भी नहीं बदल सकते। राजग सरकार ने स्थिति को बदला है। बीते वर्षों में हमने सैंकडों आधुनिक किस्म की बीज, किसानों को दिए.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले, वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar will not forgive them PM Modi responded to Lalu Yadav's 'nonsense' comment on Mahakumbh in Bhagalpur; People angry with Ram temple are cursing Kumbh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    June 25, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले, वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव

    June 25, 2026

    Seraikella-Kharsawan : अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के बच्चों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

    June 25, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    June 25, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले, वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव

    June 25, 2026

    Seraikella-Kharsawan : अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के बच्चों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

    June 25, 2026

    Jamshedpur. बिरसानगर के जोन नंबर-2 में रहने वाले युवक ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल कर फंदे से लटककर दे दी जान

    June 25, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन को राहत, हाइकोर्ट ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में आपराधिक कार्यवाही रद्द की

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group