Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Land For Job Scam: लालू परिवार को दो दिन की राहत, CBI ने समय मांगा, अब 10 को चार्ज फ्रेंमिंग पर होगी सुनवाई
    Breaking News

    Land For Job Scam: लालू परिवार को दो दिन की राहत, CBI ने समय मांगा, अब 10 को चार्ज फ्रेंमिंग पर होगी सुनवाई

    News DeskBy News DeskDecember 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य से जुड़े कथित नौकरी के बदले जमीन घोटाले में विभिन्न आरोपियों की स्थिति की पुष्टि के लिए सोमवार को दिल्ली की एक अदालत से समय मांगा. विशेष सीबीआई न्यायाधीश विशाल गोगने इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं कि क्या आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं. न्यायाधीश ने चार दिसंबर को सीबीआई को मामले में आरोपियों की स्थिति के संबंध में एक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था. मामले के 103 आरोपियों में से चार की मृत्यु हो चुकी है.

    न्यायाधीश ने सोमवार को कहा, सीबीआई की ओर से पिछले आदेश के अनुसार विभिन्न आरोपियों की स्थिति की पुष्टि के लिए कुछ समय मांगा गया है. सुनवाई 10 दिसंबर को निर्धारित की गई है. न्यायाधीश ने 10 नवंबर को आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश को चार दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया था. सीबीआई ने कथित घोटाले के संबंध में लालू प्रसाद, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए थे.

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित भारतीय रेलवे के पश्चिम मध्य क्षेत्र के ग्रुप-डी श्रेणी में नियुक्तियां लालू प्रसाद के रेल मंत्री के रूप में 2004 से 2009 के कार्यकाल के दौरान की गई थीं. इसके बदले में नियुक्तियों में शामिल लोगों द्वारा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख के परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के नाम पर उपहार में दी गई या हस्तांतरित की गई भूमि का इस्तेमाल किया गया था.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    सीबीआई ने यह भी दावा किया है कि नियुक्तियां मानदंडों का उल्लंघन करके की गई थीं और लेन-देन में बेनामी संपत्तियां शामिल थीं, जो आपराधिक कदाचार और षड्यंत्र के समान हैं. आरोपियों ने आरोपों से इनकार किया है और दावा किया है कि मामला राजनीति से प्रेरित है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CBI seeks time; charge-framing hearing to be held on 10th CBI ने समय मांगा Land for Job Scam: Lalu family gets two days' reprieve Land For Job Scam: लालू परिवार को दो दिन की राहत अब 10 को चार्ज फ्रेंमिंग पर होगी सुनवाई
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group