Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»स्वर्गीय रामदास सोरेन के बेटे सोमेश को मिला JMM से टिकट, चुनावी सफर का आगाज
Headlines

स्वर्गीय रामदास सोरेन के बेटे सोमेश को मिला JMM से टिकट, चुनावी सफर का आगाज

News DeskBy News DeskSeptember 3, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur : झामुमो मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है. पार्टी ने उनके बड़े बेटे सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है. विधानसभा समिति ने सर्वसम्मति से उनके नाम को मंजूरी देते हुए प्रस्ताव पार्टी आलाकमान को भेज दिया है.

पिता के निधन के बाद सोमेश ने जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया है. उनका कहना है कि कम समय में ही उनके पिता ने घाटशिला में कार्य और समर्पण के बल पर एक अलग पहचान बनाई थी. अब उनकी कोशिश होगी कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को समझकर उनका समाधान किया जाए.

सोशल मीडिया पर सोमेश ने पिता को नमन किया, मां का आशीर्वाद लिया और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को प्रणाम कर अपने चुनावी सफर की शुरुआत की. कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति किसी को सिखाई नहीं जाती, बल्कि परिस्थितियां ही इंसान को आगे बढ़ाती हैं.

Jamshedpur: आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, 28 को ओडिशा तट पहुंचेगा, जमशेदपुर में तीन दिन होगी मूसलाधार बारिश

पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक प्रमुख बाघराय मार्डी ने भरोसा जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता से सोमेश की जीत तय होगी. उन्होंने कहा कि जनता का जो समर्थन मिल रहा है, उससे साफ है कि झामुमो की जीत लगभग निश्चित है.

झारखंड की राजनीति में यह परंपरा रही है कि किसी विधायक या मंत्री के निधन के बाद उनके परिवार के किसी सदस्य को जिम्मेदारी सौंपी जाती है. उदाहरण के तौर पर मंत्री जगन्नाथ महतो की जगह उनकी पत्नी बेबी देवी को और हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद उनके बेटे हाफिजुल हसन को मंत्री पद दिया गया था.

Jharkhand: किसानों को धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 109 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस

अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या पार्टी आलाकमान सोमेश सोरेन को केवल उम्मीदवार ही नहीं बल्कि भविष्य में मंत्री पद की जिम्मेदारी भी सौंपेगा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, 28 को ओडिशा तट पहुंचेगा, जमशेदपुर में तीन दिन होगी मूसलाधार बारिश

October 27, 2026

Jharkhand: किसानों को धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 109 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस

October 27, 2026

Chaibasa: चाईबासा में युवक की टांगी से मार कर हत्या, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

October 27, 2026
Recent Post

Jamshedpur: आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, 28 को ओडिशा तट पहुंचेगा, जमशेदपुर में तीन दिन होगी मूसलाधार बारिश

October 27, 2026

Jharkhand: किसानों को धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 109 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस

October 27, 2026

Chaibasa: चाईबासा में युवक की टांगी से मार कर हत्या, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

October 27, 2026

Rahul Gandhi बोले- ‘आरोपी नंबर 4’ ज्ञानेश कुमार को हटाएं PM Modi, ‘30 सेकंड में’ आंदोलन रुक जाएगा

October 27, 2026

Saraikela: हाता-चाईबासा मार्ग पर बाघरायसाई गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर

October 27, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group