


New Delhi. दिग्गज आइटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने गुरुवार को अपनी पहली क्वांटम कंप्यूटिंग चिप ‘मजोराना-1’ लॉन्च की. यह टोपोलॉजिकल कोर आर्किटेक्चर द्वारा संचालित दुनिया का पहला क्वांटम चिप है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया के सारे कंप्यूटरों का काम अकेले करने में सक्षम होगी.
माइक्रोसॉफ्ट के सीइओ सत्य नडेला ने कहा कि 20 साल की खोज के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने यह प्रोडक्ट तैयार किया है.



