


New Delhi.केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सोमवार को आरोप पत्र दाखिल किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने राउज एवेन्यू में विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष आरोप पत्र दाखिल किया.
इसके साथ ही CBI ने यह भी आरोप लगाया है कि जून 2021 से जनवरी 2022 तक हवाला चैनलों के जरिए गोवा में 44.45 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे. आम आदमी पर आरोप लगा है कि उन्होंने इन पैसों का इस्तेमाल गोवा विधानसभा चुनाव प्रचार में किया था. पिछली बार दाखिल चार्जशीट में CBI ने कहा था कि यह आप को मिले 100 करोड़ रुपये की रिश्वत में से एक था.



