Site icon Lahar Chakra

लोहरदगा पुलिस ने वांटेड नक्सली संदीप भगत को दबोचा, कई घटनाओं को दे चुका है अंजाम

Lohardaga : SP सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर किस्को थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 32वीं वाहिनी को एक बड़ी कामयाबी मिली है. वांछित पीएलएफआई नक्सली संदीप भगत को संयुक्त छापेमारी अभियान में गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई किस्को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वेदांत शंकर, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर आजाद, थाना प्रभारी सुमन मिंज, एसएसबी इंस्पेक्टर मनीष चौबे और जवानों की टीम ने मिलकर की.

एसडीपीओ वेदांत शंकर ने बताया कि संदीप भगत के खिलाफ लोहरदगा जिले के किस्को, कुड़ू और सेन्हा थाना, रांची जिले के नामकुम थाना तथा सिमडेगा जिले के बानो थाना में कई संगीन मामले दर्ज हैं. उस पर लेवी वसूलने, रंगदारी, पोक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट और 17 सीएलए एक्ट जैसी गंभीर धाराएं लगी हैं.

संदीप भगत पीएलएफआई संगठन से जुड़ा था और संगठन के नाम पर कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है. उसकी गिरफ्तारी से जिले में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी. पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है.

Exit mobile version