Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Loksabha Discussion: वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेल किराये में रियायत बहाल की जाए, सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया मामला
    Crime

    Loksabha Discussion: वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेल किराये में रियायत बहाल की जाए, सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया मामला

    News DeskBy News DeskAugust 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और तृणमूल कांग्रेस की सांसद जून मालिआ ने बुधवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेल किराये में रियायत की व्यवस्था बहाल की जाए. पप्पू यादव ने यह भी कहा कि बुजुर्गों के साथ ही पत्रकारों को रेल किराये में मिलने वाली रियायत को बहाल किया जाए. उन्होंने कहा कि ट्रेन में महिलाओं के लिए अलग शैचालय की व्यवस्था की जानी चाहिए तथा ट्रेनों में जनरल डिब्बा बढ़ाने की जरूरत है.

    तृणमूल कांग्रेस की सांसद जून मालिआ ने कहा, ‘‘कोविड से पहले वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में 50 फीसदी की छूट मिलती थी. उसे निलंबित कर दिया गया, लेकिन सरकार का इरादा उसे बहाल करने का नहीं लगता है. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये मिलने वाली छूट बहाल करने की जरूरत है. झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद जोबा मांझी ने कहा कि झारखंड में कुछ दिनों पहले रेल हादसे की उच्च-स्तरीय जांच की जानी चाहिए.
    भारतीय जनता पार्टी के राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में रेलवे की स्थिति में व्यापक सुधार हुआ है.

    उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही ट्रेनों में जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ाई जाएगी. राष्ट्रीय लोक दल के राजकुमार सांगवान ने कहा कि इस सरकार में रेल सुरक्षा, साफ-सफाई, तकनीक के इस्तेमाल और कई अन्य सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं. सांगवान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रेल सेवाओं का विस्तार हुआ है. कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने भी चर्चा में हिस्सा लिया और सरकार को रेलवे सुरक्षा की दिशा में ध्यान देने की आवश्यकता जताई.

    Ghatsila: धालभूमगढ़-चाकुलिया मुख्य सड़क पर सातकटिया जंगल के पास आपस में टकराये दो बाइक, दोनों गंभीर

    आईयूएमएल के सांसद ई टी मोहम्मद बशीर ने रेलवे की नौकरियों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों की भर्तियों से संबंधित आरक्षण प्रणाली में त्वरित सुधार की आवश्यकता जताई. भाजपा के अनुराग शर्मा ने 2047 तक विकसित भारत बनाये जाने के प्रधानमंत्री मोदी के लक्ष्य में रेलवे की भूमिका अहम होने की बात कही. जनसेना पार्टी के सांसद बालाशोरी वल्लभनेनी ने आंध्र प्रदेश की प्रस्तावित राजधानी अमरावती तक नयी रेल लाइन बिछाने के लिए सभी आवश्यक मंजूरी की मांग की.

    शिवसेना के सांसद धैर्यशील संभाजीरावे माने ने रेलवे के विकास की दिशा में बेहतरीन कार्य के लिए सरकार की सराहना की. उन्होंने अपने क्षेत्र में कोविड महामारी के समय बंद किये गये विभिन्न छोटे स्टेशनों को फिर से शुरू करने की मांग की.

    Road Accident: श्रद्धालुओं की कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत, एक गंभीर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Loksabha Discussion: Concession in railway fares should be restored for senior citizens MP Pappu Yadav raised the issue in Lok Sabha
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Ghatsila: धालभूमगढ़-चाकुलिया मुख्य सड़क पर सातकटिया जंगल के पास आपस में टकराये दो बाइक, दोनों गंभीर

    June 13, 2026

    Road Accident: श्रद्धालुओं की कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत, एक गंभीर

    June 13, 2026

    Railway: लूटपाट का विरोध करने पर यात्री को चलती ट्रेन में गोली मारी, झारखंड का युवक अपनी पत्नी के साथ जनसाधारण एक्सप्रेस में कर रहा था सफर

    June 13, 2026
    Recent Post

    Ghatsila: धालभूमगढ़-चाकुलिया मुख्य सड़क पर सातकटिया जंगल के पास आपस में टकराये दो बाइक, दोनों गंभीर

    June 13, 2026

    Road Accident: श्रद्धालुओं की कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत, एक गंभीर

    June 13, 2026

    Railway: लूटपाट का विरोध करने पर यात्री को चलती ट्रेन में गोली मारी, झारखंड का युवक अपनी पत्नी के साथ जनसाधारण एक्सप्रेस में कर रहा था सफर

    June 13, 2026

    Monsoon: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूर्वी सिंहभूम जिले समेत झारखंड के नौ जिलों में पहुंचा, भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका, अलर्ट जारी

    June 13, 2026

    Tata Sons Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की चार घंटे चली बैठक में वार्षिक लेखा को मंजूरी, चंद्रशेखरन, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा रहे मौजूद

    June 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group