Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, जमशेदपुर समेत झरखंड के 18 जिलों में आज और कल भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
    Breaking News

    Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, जमशेदपुर समेत झरखंड के 18 जिलों में आज और कल भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

    News DeskBy News DeskSeptember 25, 2024Updated:September 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर एक बार फिर झारखंड पर दिख रहा है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि लो प्रेशर से बंगाल की खाड़ी से नमी झारखंड आ रही है. इसके असर से राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पश्चिममध्य और उससे सटे पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में उत्तरी आंध्रप्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जिसका असर झारखंड में देखा जाएगा. मंगलवार को झारखंड के कई जिलों में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं बारिश भी हुई.

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 25 और 26 सितंबर को जमशेदपुर सहित राज्यभर में भारी बारिश की संभावना जताई है. 18 जिले में दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. 25 सितंबर को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में भारी बारिश होगी.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी और वज्रपात भी होगा. 26 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, रांची, खूंटी सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है. रांची में 30 सितंबर तक रोजाना बारिश की संभावना जताई गई है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 72 एमएम बारिश बहरागोड़ा में हुई.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Low pressure formed in the Bay of Bengal YOLO alert issued for heavy rain today and tomorrow in 18 districts of Jharkhand including Jamshedpur.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group