Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»LPG Crisis: जमशेदपुर के अंश समेत 27 क्रू मेंबर राहत लेकर आये,  एलपीजी लदा जहाज शिवालिक होर्मुज स्‍ट्रेट पार कर पहुंचा मुंद्रा पोर्ट, आज दूसरा जहाज नंदा देवी कांडला बंदरगाह पहुंचेगा
    Breaking News

    LPG Crisis: जमशेदपुर के अंश समेत 27 क्रू मेंबर राहत लेकर आये,  एलपीजी लदा जहाज शिवालिक होर्मुज स्‍ट्रेट पार कर पहुंचा मुंद्रा पोर्ट, आज दूसरा जहाज नंदा देवी कांडला बंदरगाह पहुंचेगा

    News DeskBy News DeskMarch 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. शिवालिक आ गया है. पश्चिम एशिया में संघर्ष के केंद्र होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरकर यह भारतीय जहाज लौटा है । अपने साथ देशवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। इस पर 46,000 टन एलपीजी लोड है। मंगलवार को यह मुंद्रा पोर्ट के एलपीजी टर्मिनल पर पहुंचा तो पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। जमशेदपुर के सेकंड इंजीनियर अंश त्रिपाठी समेत 27 क्रू मेंबर ने साहस और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए एलपीजी से लदे जहाज को सुरक्षित भारत लाने में सफलता हासिल की है। शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के विशालकाय जहाज ‘शिवालिक’ पर तैनात अंश ने 13 मार्च को दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार किया था। इसे होर्मुज स्‍ट्रेट से सुरक्षित गुजरने की मंजूरी मिली थी. जब सीना तानकर शिवालिक वहां से गुजरा था तब पूरी दुनिया ने यह नजारा देखा था।

    यह भारत की कूटनीति की बड़ी जीत है. एक और जहाज ‘नंदा देवी’ के मंगलवार को भारत पहुंचने की उम्मीद है. वह भी एलपीजी के साथ भारत पहुंचेगा. बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने सोमवार को कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह बंदरगाह पर हमले के बावजूद सुरक्षित रवाना हुआ।

    भारतीय ध्वज वाला कच्चा तेल टैंकर मंगलवार को भारत पहुंचेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत क्षेत्र में फंसे अन्य भारतीय ध्वज वाले जहाजों को सुरक्षित निकलने का रास्ता साफ करने के लिए काम कर रहा है। सिन्हा ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात से लगभग 80,800 टन मुरबान कच्चा तेल ले जा रहा जहाज ‘जग लाडकी’ और उस पर सवार सभी 22 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। जग लाडकी उन 28 भारतीय जहाजों में से चौथा जहाज है जो पिछले दो हफ्तों से युद्धग्रस्त होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हुए हैं। जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लदा है, जो इंडियन ऑयल के लिए खाड़ी देशों से लाया जा रहा है। अब यह जहाज गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है। जहाज के कैप्टन सुखमीत सिंह के नेतृत्व में 27 सदस्यीय क्रू लगातार अपने कर्तव्य में जुटा हुआ है।

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    अंश त्रिपाठी सेकंड इंजीनियर के पद पर हैं तैनात
    अंश त्रिपाठी जहाज पर सेकंड इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। उनकी जिम्मेदारी जहाज के तकनीकी संचालन को सुचारू बनाए रखना थी। उन्होंने 26 नवंबर 2025 को ‘शिवालिक’ पर अपनी ड्यूटी ज्वॉइन की थी। उस समय किसी को अंदाजा नहीं था कि खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण यह यात्रा इतनी चुनौतीपूर्ण हो जाएगी।

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    जमशेदपुर के पारडीह में रहता है परिवार
    13 मार्च को जहाज के सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने की खबर मिलते ही जमशेदपुर के पारडीह स्थित आशियाना वुडलैंड में रहने वाले अंश के परिवार ने राहत की सांस ली। उनके पिता मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, जो यूसीआइएल से सेवानिवृत्त उप-प्रबंधक हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से पूरा परिवार चिंता में था। बेटे की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहा था। अंश की मां चंदा त्रिपाठी ने कहा कि बीता एक सप्ताह बेहद तनाव भरा रहा। हर पल अनहोनी का डर लगा रहता था, लेकिन अब बेटे के सुरक्षित लौटने की खबर से मन को सुकून मिला है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    LPG Crisis: 27 crew members including Ansh from Jamshedpur brought relief LPG Crisis: जमशेदपुर के अंश समेत 27 क्रू मेंबर राहत लेकर आये LPG laden ship Shivalik crossed the Strait of Hormuz and reached Mundra Port today another ship Nanda Devi will reach Kandla Port. आज दूसरा जहाज नंदा देवी कांडला बंदरगाह पहुंचेगा एलपीजी लदा जहाज शिवालिक होर्मुज स्‍ट्रेट पार कर पहुंचा मुंद्रा पोर्ट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    June 22, 2026

    PATNA NEWS: बिहार के यात्रियों को महा-सौगात! 27 जून से चलेगी दानापुर-पुणे ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, देखें रूट और पूरा टाइम-टेबल

    June 22, 2026
    Recent Post

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    June 22, 2026

    PATNA NEWS: बिहार के यात्रियों को महा-सौगात! 27 जून से चलेगी दानापुर-पुणे ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, देखें रूट और पूरा टाइम-टेबल

    June 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मोतियाबिंद के मरीजों के लिए गुड न्यूज! 11 जुलाई से लगेगा फ्री नेत्र शिविर, आधुनिक ‘ओटी’ में होगा मुफ्त लेंस प्रत्यारोपण

    June 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड के वोटर्स ध्यान दें! 30 जून से घर-घर आएंगे BLO, 2026 के लिए बनेगी नई वोटर लिस्ट; जानें किसे देने होंगे डॉक्युमेंट्स

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group