Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»LPG Cylinder: सरकार ने कॉमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति पहले के स्तर पर बहाल की, होटल, रेस्टरां को होगी सहूलियत
    Breaking News

    LPG Cylinder: सरकार ने कॉमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति पहले के स्तर पर बहाल की, होटल, रेस्टरां को होगी सहूलियत

    News DeskBy News DeskJune 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सरकार ने पश्चिम एशिया संकट का दबाव कम होने के साथ बृहस्पिवार को होटल, रेस्टरां जैसे वाणिज्यिक ग्राहकों के लिए तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की आपूर्ति को संकट से पहले के स्तर पर बहाल कर दिया। साथ ही, हाल ही में हुए पश्चिम एशिया संघर्ष के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लिए आपूर्ति को लेकर लगाये गये प्रतिबंधों को भी हटा लिया। यह कदम बताता है कि वैश्विक बाजार के स्थिर होने के साथ ही ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताएं कम हो रही हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि घरेलू उत्पादन में सुधार और आयातित एलपीजी कार्गो के आने की उम्मीद के बाद वाणिज्यिक एलपीजी पर लगे प्रतिबंध हटा लिए गए हैं।

    संकट की शुरुआत में रोकी गई थोक एलपीजी की आपूर्ति को भी संकट से पहले के खपत स्तर के 50 प्रतिशत तक आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है। यह कदम सरकार द्वारा पश्चिम एशिया संघर्ष के दौरान लागू किए गए आपातकालीन उपायों को वापस लेने की दिशा में उठाया गया एक और कदम है। उस समय पश्चिम एशिया में आपूर्ति में रुकावट की आशंका के कारण अधिकारियों ने घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता को प्राथमिकता दी थी। ये प्रतिबंध ईरान संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया से एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने के बाद लगाए गए थे। भारत अपनी रसोई गैस का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा यहीं से आयात करता है। घरेलू खपत को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने शुरू में होटल, रेस्तरां और औद्योगिक ग्राहकों को वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति रोक दी थी।

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    बाद में आपूर्ति को चरणबद्ध तरीके से सामान्य स्तर के लगभग 70 प्रतिशत तक बहाल किया गया। हालांकि, कई क्षेत्रों को अब भी अपने सामान्य आवंटन के 50 प्रतिशत तक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा था। इसका कारण अधिकारी आयात की उपलब्धता को लेकर चिंताओं के बीच ईंधन भंडार को बचाना चाहते थे। बयान के अनुसार, ‘‘औद्योगिक और वाणिज्यिक एलपीजी ग्राहकों के लिए बड़ी राहत के तौर पर, सरकार ने गैर-घरेलू एलपीजी की आपूर्ति को लेकर विभिन्न क्षेत्रों पर लगे प्रतिबंध हटा दिए हैं और आपूर्ति को पश्चिम एशिया संकट से पहले के स्तर पर बहाल कर दिया है।

    Weather: पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत, अगले पांच दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    साथ ही, संकट की शुरुआत में रोकी गई थोक एलपीजी की आपूर्ति में संकट से पहले के खपत स्तर के 50 प्रतिशत तक ढील दी गई है। इससे वाणिज्यिक और औद्योगिक ग्राहकों को काफी राहत मिली है। बयान के अनुसार, यह बहाली एलपीजी आपूर्ति की स्थिति में हाल में आये सुधार के बाद की गई है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    LPG Cylinder: Government restores commercial LPG supply to previous levels; hotels and restaurants to benefit. LPG Cylinder: सरकार ने कॉमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति पहले के स्तर पर बहाल की रेस्टरां को होगी सहूलियत होटल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    June 27, 2026

    Weather: पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत, अगले पांच दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    June 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर-की जारी, प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए देना होगा 200 रुपये शुल्क

    June 27, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    June 27, 2026

    Weather: पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत, अगले पांच दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    June 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर-की जारी, प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए देना होगा 200 रुपये शुल्क

    June 27, 2026

    NML जमशेदपुर क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए तकनीक विकसित करेगा, साइमन इंडिया के साथ किया MOU

    June 27, 2026

    Jamahedpur: पोटका में ब्रेन मलेरिया से 3 बच्चों की मौत, कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं समेत 9 नए मरीज मिले

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group