Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»LPG Price Cut: अगस्त महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, कीमत 192 रुपये तक घटी, घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं
    Breaking News

    LPG Price Cut: अगस्त महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, कीमत 192 रुपये तक घटी, घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं

    News DeskBy News DeskAugust 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी। इसके तहत 19 किलोग्राम के एलपीजी के सिलेंडर के दाम में 192 रुपये की कमी की गयी है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों से मिली सूचना के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम का वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर अब 2,930 रुपये के बजाय 2,738 रुपये का मिलेगा। यह लगातार दूसरा महीना है, जब वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में कटौती की गई है। इससे पहले एक जुलाई को 183.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई थी। वहीं, एटीएफ की कीमत में वृद्धि ने एक जुलाई को की गई लगभग समान कटौती का असर खत्म कर दिया।

    एक जुलाई और एक अगस्त को वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में की गई कटौती से पहले पश्चिम एशिया संकट के कारण जून में इसकी कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। फरवरी के आखिर में संघर्ष शुरू होने के बाद 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत जून में बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई थी जबकि फरवरी में यह 1,740.50 रुपये थी। यानी इस दौरान इसमें कुल 1,373 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई थी।

    Railway Train cancel: खड़गपुर मंडल में लाइन ब्लॉक की वजह से हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन 9 और 11 अक्तूबर को रद्द

    इसके साथ ही बाजार मूल्य वाले पांच किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी 808.50 रुपये से घटाकर 762 रुपये कर दी गई है।
    उल्लेखनीय है कि हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय मानक मूल्यों और विदेशी मुद्रा विनिमय दरों के आधार पर इन कीमतों में संशोधन किया जाता है। वैट जैसे स्थानीय करों के कारण विभिन्न राज्यों में इनकी कीमतें अलग-अलग होती हैं।

    Petrol/Diesel: पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर सरकारने ‘अप्रत्याशित लाभ कर’ घटाया

    घरेलू रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं
    घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसकी कीमत 942 रुपये प्रति सिलेंडर बनी हुई है। घरेलू एलपीजी की कीमत में आखिरी बार सात जून को 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति प्रभावित होने और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में तेजी के चलते मार्च में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन दोनों ईंधनों की कीमतों में आखिरी बार मई में लगभग 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and diesel. LPG Price Cut: LPG cylinders became cheaper on the first day of August LPG Price Cut: अगस्त महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता petrol with prices dropping by up to ₹192; there is also no change in the prices of domestic gas कीमत 192 रुपये तक घटी घरेलू गैस पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway Train cancel: खड़गपुर मंडल में लाइन ब्लॉक की वजह से हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन 9 और 11 अक्तूबर को रद्द

    September 17, 2026

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर SSP एहतेशाम वकारिब ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों पर सख्ती और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    September 17, 2026

    Railway: दीपावली-छठ में घर जाना होगा मुश्किल! ट्रेनों की सीटें फुल, हवाई किराया भी दोगुना से ज्यादा, पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा रेलवे

    September 17, 2026
    Recent Post

    Railway Train cancel: खड़गपुर मंडल में लाइन ब्लॉक की वजह से हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन 9 और 11 अक्तूबर को रद्द

    September 17, 2026

    Petrol/Diesel: पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर सरकारने ‘अप्रत्याशित लाभ कर’ घटाया

    September 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स, निफ्टी हरे निशान पर, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    September 17, 2026

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर SSP एहतेशाम वकारिब ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों पर सख्ती और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    September 17, 2026

    Railway: दीपावली-छठ में घर जाना होगा मुश्किल! ट्रेनों की सीटें फुल, हवाई किराया भी दोगुना से ज्यादा, पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा रेलवे

    September 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group