Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»महाकुंभ नगर : प्रधानमंत्री से वृद्धजन की मुलाकात एक अविस्मरणीय संस्मरण
    Breaking News

    महाकुंभ नगर : प्रधानमंत्री से वृद्धजन की मुलाकात एक अविस्मरणीय संस्मरण

    News DeskBy News DeskFebruary 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    महाकुंभ नगर. समाज कल्याण विभाग के प्रयागराज स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले अनंत स्वरूप श्रीवास्तव ने जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महाकुंभ में आने की खबर सुनी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. बात करते हुए वर्ष 2017 की पुरानी यादों में खो जाते हैं, जब उनकी मुलाकात कानपुर में एलिम्को के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई थी. उस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने बड़ी संख्या में वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल व अन्य सहायक उपकरण वितरित किए थे.

    श्री अनंत ने कहा कि मोदी के स्नेहपूर्ण व्यवहार और हमारी चिंता को लेकर उनकी प्रतिबद्धता देखकर मेरा मन प्रसन्नता से भर गया था. उनकी सरकार और प्रदेश में योगी की सरकार ने हमारे जैसे असहाय वृद्धजनों के लिए आसरा प्रदान किया है. यहां हमें भोजन, चिकित्सा, मनोरंजन और देखभाल की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है. वृद्धाश्रम के सभी लोग एक परिवार की तरह रहते हैं.

    अब, जब प्रधानमंत्री मोदी प्रयागराज कुंभ में आए हैं, तो मुझे फिर से मोदी का व्यवहार और हम बुजुर्गों के प्रति उनकी संवेदनशीलता याद आ गई. मैं इस सरकार की सराहना करता हूं, जो हम वृद्धजनों की देखभाल के लिए निरंतर प्रयासरत है. मेरी मनोकामना है कि गंगा मैया सबका कल्याण करें, जैसे समाज कल्याण विभाग हम सभी वृद्धजनों के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है. समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक जनपद में वृद्धाश्रम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल सके.

    श्रवण कुंभ 2025: वृद्धजनों के लिए विशेष सुविधा

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, BLA-2 की नियुक्ति पर जोर

    महाकुंभ 2025 के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रयागराज में संगम तट पर पहली बार 100 बेड की क्षमता वाला एक विशेष वृद्धाश्रम स्थापित किया गया है. इस आश्रम में प्रदेश के विभिन्न वृद्धाश्रमों से आए वरिष्ठजन ठहरकर संगम स्नान कर रहे हैं और अध्यात्म का अनुभव प्राप्त कर रहे हैं. अब तक लगभग 300 वृद्धजन इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं.

    इसके साथ ही, समाज कल्याण विभाग ने श्रवण कुंभ का भी शुभारंभ किया है. इस विशेष शिविर में, नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन और एलिम्को के सहयोग से कानों की जांच की जा रही है, और जरूरतमंदों को निशुल्क श्रवण यंत्र व अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं. देशभर से आए विशेषज्ञ डॉक्टर वरिष्ठजनों की श्रवण समस्या का समाधान कर रहे हैं.

    समाज कल्याण विभाग की सेवा और समर्पण

    JAMSHEDPUR NEWS :उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने किया सिद्धगोड़ा वाहन डिपो का निरीक्षण, कचरा उठाव व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    समाज कल्याण विभाग का संगम तट पर स्थापित पंडाल अब सेवा और जरूरतमंदों के उत्थान का बड़ा केंद्र बन चुका है. यहां निःशुल्क चिकित्सा जांच, श्रवण यंत्र वितरण और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

    समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के निर्देश पर, इस विशेष आयोजन में सामाजिक समरसता के साथ-साथ सेवा का भाव भी चरम पर है.

    प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे समाज कल्याण अभियानों के माध्यम से वृद्धजनों को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है. सरकार द्वारा वृद्धाश्रम की सभी सुविधाएँ और वृद्धावस्था पेंशन भी प्रदान की जा रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    elderly person's meeting Maha Kumbh Nagar: Prime Minister unforgettable memory
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, BLA-2 की नियुक्ति पर जोर

    June 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने किया सिद्धगोड़ा वाहन डिपो का निरीक्षण, कचरा उठाव व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    June 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सच्चे मन से लिया गया प्रभु का नाम घोर पापों को भी कर सकता हैं नष्ट-सीताराम शास्त्री

    June 5, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, BLA-2 की नियुक्ति पर जोर

    June 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने किया सिद्धगोड़ा वाहन डिपो का निरीक्षण, कचरा उठाव व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    June 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सच्चे मन से लिया गया प्रभु का नाम घोर पापों को भी कर सकता हैं नष्ट-सीताराम शास्त्री

    June 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जेएनएसी की उदासीनता को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन,मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला डीसी से

    June 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक पूर्णिमा साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग किया पौधारोपण, दजर्नों पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    June 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group