Site icon Lahar Chakra

Mahadevshal: महादेवशाल धाम में सावन की अंतिम सोमवारी पर डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना

Mahadevshal. झारखंड के दूसरे बाबा धाम के रूप में सुप्रसिद्ध महादेवशाल धाम में सावन की अंतिम सोमवारी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। रविवार शाम से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

श्रद्धालु रेल, निजी वाहनों और पैदल यात्रा कर महादेवशाल धाम पहुंचे। कांवरिया बोल बम का जयघोष करते हुए कांवर लेकर मंदिर पहुंचे। सोमवार तड़के सुबह पुजारी सुधीर झा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिया गया था।

Exit mobile version