Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»झारखंड में महागठबंधन की सरकार एकजुट, 25 को दिल्ली में भागीदारी न्याय सम्मेलन : कमलेश
    Breaking News

    झारखंड में महागठबंधन की सरकार एकजुट, 25 को दिल्ली में भागीदारी न्याय सम्मेलन : कमलेश

    News DeskBy News DeskJuly 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सोमवार को कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार पूरी तरह एकजुट और मजबूत है. सभी विधायक और सांसद हर मुद्दे पर एकमत हैं, उनके बीच कोई मतभेद नहीं है. मौके पर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को 83वें जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की. उन्होंने उम्मीद जताई कि खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन मजबूत होता रहेगा.

    प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 25 जुलाई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस ओबीसी विभाग की ओर से ‘भागीदारी न्याय सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा. उद्घाटन में मल्लिकार्जुन खड़गे और समापन में राहुल गांधी मौजूद रहेंगे. झारखंड से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे.

    उन्होंने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत जिला, प्रखंड और मंडल स्तर पर नियुक्ति हो चुकी है और सभी जिलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. 15 अगस्त तक बीएलए स्तर तक संगठनात्मक ढांचा तैयार कर लिया जाएगा.

    मंत्री दीपिका पांडे और डॉ. इरफान अंसारी के मामले पर प्रदेश अध्यक्ष ने दी सफाई

    प्रदेश अध्यक्ष ने हाल ही में मंत्री दीपिका पांडे सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बेटे कृष अंसारी से जुड़े मामलों पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं.

    Jamshedpur News :LBSM College में प्रथम और सातवें सेमेस्टर नामांकन की तैयारी पूरी, हेल्प डेस्क शुरू

    दीपिका पांडे अपने क्षेत्र में पेयजल संकट के मुद्दे को लेकर अधिकारियों से मिलने गई थीं. उन्होंने किसी धरने का आयोजन नहीं किया था, बल्कि समस्या का समाधान कराया.

    वहीं कृष अंसारी केवल अपने शिक्षक को देखने अस्पताल गए थे, उन्होंने किसी अधिकारी को निर्देश नहीं दिया और न ही किसी काम में हस्तक्षेप किया.

    विधायक राजेश कच्छप और एचईसी जमीन विवाद

    उन्होंने बताया कि विधायक राजेश कच्छप ने म्यूटेशन संबंधी एक कागज देखकर सिर्फ टेबल पर रख दिया था, इसे भी राजनीतिक रंग देने की कोशिश की गई. वहीं एचईसी की जमीन पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार इस पर वैधानिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करेगी.

    Jamshedpur News :Tata Steel Zoological Park में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के साथ वन महोत्सव 2026 का समापन

    भाजपा पर लगाया आरोप

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा हर छोटे मुद्दे को राजनीतिक तूल देती है. जनता की समस्याएं उठाना सरकार से नाराजगी नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है.

    इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रभारी डॉ. सीरीबेला प्रसाद, विधायक राजेश कच्छप, बोर्ड अध्यक्ष जयशंकर पाठक, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुजनी, गजेंद्र सिंह, अभिलाष साहू और अन्य नेता मौजूद थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mahagathbandhan government is united in Jharkhand Partnership Justice Conference to be held in Delhi on 25th: Kamlesh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :LBSM College में प्रथम और सातवें सेमेस्टर नामांकन की तैयारी पूरी, हेल्प डेस्क शुरू

    July 7, 2026

    Jamshedpur News :Tata Steel Zoological Park में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के साथ वन महोत्सव 2026 का समापन

    July 7, 2026

    Jamshedpur SIR 2026 :उप निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, प्रपत्र वितरण और BLO ऐप डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश

    July 7, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :LBSM College में प्रथम और सातवें सेमेस्टर नामांकन की तैयारी पूरी, हेल्प डेस्क शुरू

    July 7, 2026

    Jamshedpur News :Tata Steel Zoological Park में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के साथ वन महोत्सव 2026 का समापन

    July 7, 2026

    Jamshedpur SIR 2026 :उप निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, प्रपत्र वितरण और BLO ऐप डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश

    July 7, 2026

    RailOne App Rules :WhatsApp पर मिला टिकट नहीं आया काम, यात्री को भरना पड़ा जुर्माना; RailOne App डिजिटल टिकट के नियम जानना भी जरूरी

    July 7, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह की हत्या को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्यपाल से की मुलाकात, CBI जांच की मांग

    July 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group