Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Mahakumbh 2025: Apple Co-founder स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन भी महाकुंभ में करेंगी कल्पवास, स्वामी कैलाशानंद ने दिया गोत्र, नाम रखा कमला
    Breaking News

    Mahakumbh 2025: Apple Co-founder स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन भी महाकुंभ में करेंगी कल्पवास, स्वामी कैलाशानंद ने दिया गोत्र, नाम रखा कमला

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Prayagraj. एपल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी और दुनिया की सबसे धनी महिलाओं में शुमार लॉरेन पॉवल जॉब्स प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने आ रही हैं. अरबपति कारोबारी लॉरेन यहां कल्पवास भी करेंगी और साधुओं की संगत में सादगीपूर्ण जीवन गुजारेंगी. बता दें कि दिवंगत पति स्टीव जॉब्स की तरह ही लॉरेन भी हिंदू और बौद्ध धर्म से खास जुड़ाव रखती हैं और अक्सर ऐसे धार्मिक समागमों में उनकी मौजूदगी देखी जाती रही है. आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद जी महाराज ने बताया कि वह यहां अपने गुरु से मिलने आ रही हैं. हमने उनको अपना गोत्र भी दिया है और उनका नाम ‘कमला’ रखा है. वह हमारी बेटी के समान हैं. यह दूसरी बार है, जब वह भारत आ रही हैं. लॉरेन निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद के शिविर में 29 जनवरी तक रहेंगी और सनातन धर्म को करीब से समझने का प्रयास करेंगी. वह 19 जनवरी से शुरू हो रही कथा की पहली यजमान भी होंगी.

    स्टीव जॉब्स भी रखते थे सनातन में भरोसा
    एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स भी सनातन परंपरा में विश्वास रखते थे. उनके जीवन से जुड़े कई किस्से हैं, जिनमें वह भारतीय संतों से प्रभावित रहे हैं. इन संतों में बाबा नीम करोली महाराज का नाम सबसे प्रमुखता से लिया जाता है. 1974 में स्टीव जॉब्स बाबा नीम करोली के दरबार में आये थे. परमहंस योगानंद द्वारा लिखित ‘ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगी’ किताब का उनके ऊपर खासा असर पड़ा था.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mahakumbh 2025: Apple co-founder Steve Jobs's wife Lauren will also do Kalpavas in Mahakumbh named Kamala. Swami Kailashanand gave her gotra
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group