Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Mahakumbh 2025: महाकुम्भ में मां गंगा की सैर करना हुआ महंगा, योगी सरकार ने मान ली नावों का कराया बढ़ाने की मांग
Headlines

Mahakumbh 2025: महाकुम्भ में मां गंगा की सैर करना हुआ महंगा, योगी सरकार ने मान ली नावों का कराया बढ़ाने की मांग

News DeskBy News DeskDecember 20, 2024Updated:December 20, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Prayagraj. 13 जनवरी, 2025 से यहां शुरू हो रहे महाकुम्भ मेले में नाविकों की आय बढ़ाने की दिशा में मेला प्रशासन ने नावों का किराया 50 प्रतिशत बढ़ाने पर सहमति दी है. अपर जिलाधिकारी (महाकुम्भ) विवेक चतुर्वेदी के मुताबिक, संगम में चलने वाली नावों के किराए में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. लंबे समय से नाविक किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे. प्रयागराज जिला नाविक संघ और मेला प्रशासन के बीच हुई बैठक के बाद यह निर्णय किया गया है.

प्रयागराज जिला नाविक संघ के अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि महंगाई बढ़ने के बावजूद कई वर्षों से नावों के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी. इसे देखते हुए प्रशासन का यह फैसला नाविकों के हित में है. अपर मेलाधिकारी ने बताया कि नावों का किराया बढ़ने के बाद अब यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि किसी भी श्रद्धालु से तय किराए से ज्यादा किराया ना लिया जाये. इसके लिए नाव के किराए की नयी सूची तैयार की जा रही है.

उन्होंने बताया कि सभी घाटों और पार्किंग स्थल में इस सूची को चस्पा किया जायेगा. प्रमुख स्नान पर्व पर भी नावें संचालित की जा सकेंगी. हालांकि प्रमुख स्नान पर्व पर मोटर बोट पर रोक रहेगी.

Jamshedpur New Train: टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जयपुर की नई ट्रेन सज-धजकर तैयार, उद्घाटन समारोह आज

उप जिलाधिकारी (महाकुम्भ) अभिनव पाठक ने बताया कि स्नान पर्व में मौसम और भीड़ की स्थिति को देखते हुए नाव संचालन का निर्णय लिया जाएगा. प्रयागराज के संगम में इस समय 1455 नावों का संचालन हो रहा है. महाकुम्भ के समय आसपास के जिलों से नावों के आने के बाद इनकी संख्या 4,000 को पार कर सकती है.

उन्होंने कहा कि इन सभी नाविकों की नावों की जांच करने के बाद इन्हें लाइसेंस जारी होगा. उन्हें लाइफ जैकेट प्रदान की जाएंगी. सभी नाविकों को दो लाख रुपये का बीमा कवर का लाभ भी मिलेगा.

Civil Security Network: केंद्रीय गृह मंत्रालय 12 राज्यों में तैयार करेगा 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क, जानें क्या है योजना?

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur New Train: टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जयपुर की नई ट्रेन सज-धजकर तैयार, उद्घाटन समारोह आज

October 26, 2026

Civil Security Network: केंद्रीय गृह मंत्रालय 12 राज्यों में तैयार करेगा 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क, जानें क्या है योजना?

October 26, 2026

GST में एक नवंबर से बड़े बदलाव की संभावना, छोटे विक्रेताओं का रजिस्ट्रेशन आसान होगा, तेजी से मिलेगा रिफंड

October 26, 2026
Recent Post

Jamshedpur New Train: टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जयपुर की नई ट्रेन सज-धजकर तैयार, उद्घाटन समारोह आज

October 26, 2026

Civil Security Network: केंद्रीय गृह मंत्रालय 12 राज्यों में तैयार करेगा 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क, जानें क्या है योजना?

October 26, 2026

GST में एक नवंबर से बड़े बदलाव की संभावना, छोटे विक्रेताओं का रजिस्ट्रेशन आसान होगा, तेजी से मिलेगा रिफंड

October 26, 2026

Elephant On Rail Track: चक्रधरपुर मंडल में रेल ट्रैक के करीब पहुंचा हाथियों का झुंड, 9 एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

October 26, 2026

Jamshedpur: बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी

October 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group