Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Mahakumbh: महाकुंभ में सिर्फ 9 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन; CM योगी ने प्रयागराज में ‘मां की रसोई’ का किया शुभारंभ, जानें और क्या है खास
    Breaking News

    Mahakumbh: महाकुंभ में सिर्फ 9 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन; CM योगी ने प्रयागराज में ‘मां की रसोई’ का किया शुभारंभ, जानें और क्या है खास

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025Updated:January 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email


    Prayagraj. महाकुम्भ मेले के शुरू होने से पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामुदायिक रसोई ‘मां की रसोई’ का उद्घाटन किया, जिसमें मात्र नौ रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान में कहा कि सामुदायिक रसोई का संचालन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, नंदी सेवा संस्थान द्वारा स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में किया जाता है. बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने ‘मां की रसोई’ का उद्घाटन किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा उपस्थित लोगों को भोजन परोसा.


    सरकार ने कहा, ‘‘नंदी सेवा संस्थान ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की सहायता के लिए यह पहल शुरू की है.मात्र नौ रुपये में लोगों को भोजन मिल सकेगा. भोजन में दाल, चार रोटियां, सब्जियां, चावल, सलाद और मिठाई मिलेंगी. उद्घाटन के बाद औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री को रसोई में भोजन तैयार करने के संबंध में जानकारी दी.मुख्यमंत्री को भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता मानकों और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई.
    नंदी सेवा संस्थान के अनुसार ‘मां की रसोई’ उन लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी जो अपने प्रियजनों के इलाज के लिए इस अस्पताल में आते हैं और भोजन के लिए चिंतित होते हैं. औद्योगिक विकास मंत्री के अलावा इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और जगदगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास उपस्थित रहे.

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mahakumbh 'Railway': Railway is ready for the grand Mahakumbh Mahakumbh letest news Mahakumbh: 45 crore devotees expected to come to Mahakumbh Mahakumbh: A full meal will be available in Mahakumbh for just Rs 9; Chief Minister Yogi Adityanath inaugurated 'Maa Ki Rasoi' in Prayagraj Mahakumbh: In the Mahakumbh fair area
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    September 1, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

    September 1, 2026

    Highcourt Dicision: हाईकोर्ट ने नौकरी संबंधी परीक्षाएं रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका एकल पीठ को भेजी

    September 1, 2026
    Recent Post

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    September 1, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

    September 1, 2026

    Highcourt Dicision: हाईकोर्ट ने नौकरी संबंधी परीक्षाएं रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका एकल पीठ को भेजी

    September 1, 2026

    Income tax Return: आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की संख्या रिकॉर्ड 7.8 करोड़ के पार

    September 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 121.48 अंक टूटा

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group