Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Mahakumbh: महाकुम्भ में मेगा पवेलियन, लक्जरी टेंट और बेहतर हवाई संपर्क से पर्यटकों को लुभाने की कोशिश, 45 दिन चलेगा मेला, 40 करोड़ से अधिक लोगों के आने की उम्मीद
    Headlines

    Mahakumbh: महाकुम्भ में मेगा पवेलियन, लक्जरी टेंट और बेहतर हवाई संपर्क से पर्यटकों को लुभाने की कोशिश, 45 दिन चलेगा मेला, 40 करोड़ से अधिक लोगों के आने की उम्मीद

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नयी दिल्ली. केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय महाकुम्भ मेले की सांस्कृतिक विरासत और उसके महत्व, आरामदायक टेंट तथा बेहतर हवाई संपर्क को प्रदर्शित करने वाले ‘अतुल्य भारत मंडप’ के माध्यम से लोगों को प्रयागराज आने और सोमवार से शुरू होने वाले इस विशाल धार्मिक समागम का आनंद लेने के लिए आमंत्रित कर रहा है. इस बार महाकुम्भ में 40 करोड़ से अधिक लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है. संगम पर 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले 45-दिवसीय इस मेले में बड़ी संख्या में पर्यटकों और सांस्कृतिक प्रेमियों के आने की उम्मीद है, जो दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समारोहों में से एक माने जाने वाले इस उत्सव को देखने का प्रयास करेंगे.

    सरकार ने रविवार को कहा कि पर्यटन मंत्रालय इस वर्ष महाकुम्भ को न केवल आध्यात्मिक समागमों के लिए बल्कि वैश्विक पर्यटन के लिए भी एक ‘ऐतिहासिक आयोजन’ बनाने को तैयार है. पर्यटन मंत्रालय इस महत्वपूर्ण अवसर को सफल बनाने के लिए कई पहल कर रहा है, जिसका उद्देश्य घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देना है.

    इसमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा. केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘महाकुम्भ में आने वाले पर्यटकों के लिए निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए, पर्यटन मंत्रालय ने देश भर के कई शहरों से प्रयागराज तक हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए एलायंस एयर के साथ साझेदारी की है. इससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों के लिए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना आसान हो जाएगा, जिससे वे आसानी और सुविधा के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे.’

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    पर्यटन मंत्रालय ने इस साझेदारी के तहत नयी दिल्ली, कोलकाता, जबलपुर और देहरादून सहित कई शहरों से संचालित होने वाली उड़ानों की समय-सारिणी भी साझा की.

    मंत्रालय ने कहा कि वह महाकुम्भ में पांच हजार वर्ग फुट का विशाल स्थान ‘अतुल्य भारत मंडप’ स्थापित कर रहा है, जो विदेशी पर्यटकों, विद्वानों, शोधकर्ताओं, फोटोग्राफरों, पत्रकारों, प्रवासी समुदाय और भारतीय प्रवासी सदस्यों को तमाम सुविधा प्रदान करेगा. यह मंडप आगंतुकों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगा, जिसमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कुंभ मेले के महत्व को प्रदर्शित किया जाएगा.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    luxury tents and better air connectivity in Mahakumbh Mahakumbh: Efforts to attract tourists with mega pavilions more than 40 crore people are expected to come the fair will run for 45 days
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group