Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Mahakumbh Mamta Kulkarni: किन्नर अखाड़ा में महामंडलेश्वर बनाई गईं ममता कुलकर्णी को लेकर फिर विवाद, जानें क्या है मामला
Headlines

Mahakumbh Mamta Kulkarni: किन्नर अखाड़ा में महामंडलेश्वर बनाई गईं ममता कुलकर्णी को लेकर फिर विवाद, जानें क्या है मामला

News DeskBy News DeskJanuary 31, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

महाकुंभ नगर. पूर्व अभिनेत्री एवं हाल ही में किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बनाई गईं ममता कुलकर्णी को लेकर अब अखाड़े के कथित संस्थापक ऋषि अजय दास ने आपत्ति जताते हुए किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को ही पदमुक्त करने की शुक्रवार को घोषणा कर दी. अजय दास ने शुक्रवार को अपने शिविर में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करके कहा कि किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को पद से मुक्त किया जाता है. उन्होंने कहा, “त्रिपाठी ने सनातन धर्म और देश हित को दरकिनार करके देशद्रोह जैसे मामले में लिप्त ममता कुलकर्णी को अखाड़े की परंपरा का अनुपालन किए बगैर सीधे महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक कर दिया.”

इस संवाददाता सम्मेलन के कुछ ही देर बाद किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने भी संवाददाता सम्मेलन किया जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, “जो भी मेरे बोर्ड और मेरे सिस्टम में होगा, वही मुझे निकाल सकता है.” त्रिपाठी ने कहा, “ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर हैं और बनी रहेंगी. उनके खिलाफ अब कोई आरोप नहीं है और सारे मामले रद्द किए जा चुके हैं. हमारी कानूनी टीम अजय दास के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए पहल करेगी.”

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “जिस व्यक्ति (ऋषि अजय दास) को हमने 2017 में मुक्त कर दिया, और वह गृहस्थ जीवन जीने लगे और 2016 के उज्जैन कुंभ में किन्नर अखाड़े का सारा पैसा उन्होंने गबन कर दिया. 2019 के प्रयागराज कुंभ में किन्नर अखाड़ा का जूना अखाड़ा से अनुबंध हुआ और महंत हरि गिरि को हमने अपना गुरु बनाया.”

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

त्रिपाठी ने कहा, “हम अपने गुरु के चेले हैं… वह ऋषि अजय दास लिखते हैं, अर्चना दास से उनकी शादी हुई और कनक उनकी बेटी का नाम है. पायलट बाबा के शिविर में किन्नर अखाड़ा के बारे में निर्णय करने वाले वह कौन होते हैं.” त्रिपाठी ने कहा, “अगर ऋषि अजय दास संस्थापक होते तो यहां (किन्नर अखाड़ा) होते. हमारे अखाड़े के संविधान में नर, नारी सभी को अखाड़े में शामिल करने का प्रावधान है. किन्नर अखाड़े के संस्थापकों में मैं, दुर्गादास और देशभर से 22 संगठन शामिल हैं.”

इससे पूर्व, किन्नर कथावाचक हिमांगी सखी मां ने बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर नियुक्त किए जाने पर सवाल उठाया था और कहा था कि ‘‘किन्नर अखाड़े ने प्रचार पाने के लिए ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाया है, समाज उनके अतीत को अच्छी तरह जानता है.’’

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

हिमांगी सखी ने यह भी कहा था कि ‘‘किन्नर अखाड़ा किन्नरों के लिए है तो फिर एक स्त्री को महामंडलेश्वर क्यों बनाया गया. अगर हर वर्ग को महामंडलेश्वर बनाना है तो फिर अखाड़े का नाम किन्नर क्यों रखा गया है.’’ उल्लेखनीय है कि 24 जनवरी को किन्नर अखाड़े में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी महेंद्रानंद गिरि, किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और अन्य किन्नर महामंडलेश्वरों की उपस्थिति में ममता कुलकर्णी सहित छह नए महामंडलेश्वरों का पट्टाभिषेक किया गया था. ममता कुलकर्णी को नया नाम यमाई ममता नंद गिरि दिया गया था.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026
Recent Post

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

October 17, 2026

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group