Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»मारवाड़ी सम्मेलन की एकजुटता के लिए गठित की जायेगी ‘महापंचायत’, जमशेदपुर कमेटी को 3 माह का विस्तार  
Headlines

मारवाड़ी सम्मेलन की एकजुटता के लिए गठित की जायेगी ‘महापंचायत’, जमशेदपुर कमेटी को 3 माह का विस्तार  

News DeskBy News DeskSeptember 1, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • झारखंड प्रांतीय की प्रथम कार्यकारिणी बैठक में लिये गये कई अहम निर्णय
  • झारखंड के विभिन्न जिलों के अध्यक्ष/सचिव कुल लगभग 107 सदस्यों ने बैठक में लिया हिस्सा  
जमशेदपुर. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम कार्यकारिणी बैठक पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में रेवाह रिज़ॉर्ट एंड बैंक्वेट, जमशेदपुर में प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस ऐतिहासिक बैठक में प्रांत के विभिन्न जिलों से झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के परामर्शदात्री समिति सदस्य, संरक्षक मंडल सदस्य, प्रांतीय पदाधिकारीगण, प्रांतीय कार्यासमिति सदस्यगण, प्रांतीय विशेष आमंत्रित सदस्यगण एवं झारखंड के विभिन्न जिलों के अध्यक्ष/सचिव कुल लगभग 107 सदस्य उपस्थित रहे.
बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए, सम्मेलन को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया. मुकेश मित्तल ने कहा कि अपने निजी लाभ के लिए जो सम्मेलन को बीच मझधार में छोड़कर चले गए थे, आज उन्हें समाज सेवा के नाम पर सम्मेलन की याद आ रही है. अपने जिला महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा की प्रशंसा करते हुए बताया कि जिला सम्मेलन के बुरे वक्त में उन्होंने कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया.
प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने समाज में आई वैमनस्यता को दूर करने पर बल दिया और कई महत्वपूर्व विषयों पर अपने विचार रखे. प्रांतीय वरीय उपाध्यक्ष ललित पोद्दार, उपाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल काबरा, कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी, कोल्हान प्रमंडलीय अध्यक्ष रमेश ख़िरवाल के साथ-साथ विभिन्न प्रमंडलीय अध्यक्ष/सचिव ने भी अपने विचार रखे. प्रांतीय महामंत्री विनोद जैन ने बैठक का संचालन किया.
कार्यासमिति बैठक में संगठन की मजबूती, समाज के सर्वांगीण विकास और भावी कार्ययोजना को ध्यान में रखते हुए कई दूरगामी एवं महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.
प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं –
1. महापंचायत का गठन : जिला एवं प्रांतीय स्तर पर संगठनात्मक एकजुटता और निर्णय प्रक्रिया को सशक्त बनाने हेतु महापंचायत के गठन का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया.
2. विधि विशेषज्ञों का पैनल : संगठनात्मक एवं सामाजिक मामलों में विधिक मार्गदर्शन सुनिश्चित करने हेतु जिला एवं प्रांतीय स्तर पर विधि विशेषज्ञों के पैनल का गठन किया जाएगा.
3. समाज सेवा कोष की स्थापना : असहाय, विधवा एवं वरिष्ठ नागरिकों के सहयोग के लिए “समाज सेवा कोष” का गठन किया गया.
  • सुरेश चंद्र अग्रवाल (प्रांतीय अध्यक्ष) द्वारा ₹51,000/-
  • रमेश खिरवाल (प्रमंडलीय उपाध्यक्ष, कोल्हान) द्वारा ₹41,000/-
  • अशोक मोदी (जमशेदपुर) द्वारा ₹11,000/-
का अंशदान इस कोष हेतु घोषित किया गया.
4. संविधान संशोधन हेतु अध्ययन समिति : सभी जिला अध्यक्षों को संविधान का विस्तृत अध्ययन कर आवश्यक संशोधन प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु कहा गया. इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए श्री कमल केडिया को संयोजक तथा श्री पवन कुमार शर्मा को सहसंयोजक नामित किया गया.
5. सम्मेलन ट्रस्ट से धनवापसी व लोगो उपयोग पर प्रतिबंध : सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट को पत्र लिखकर—
  • सम्मेलन द्वारा दी गई ₹25 लाख की राशि 15 दिन की समयसीमा में वापस करने,
  • झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के लोगो (LOGO) का असंवैधानिक उपयोग तुरंत रोकने एवं
  • लेटरहेड से लोगो हटाने
की मांग की जाएगी. अनुपालन न होने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.
6. प्रांतीय कार्यालय की स्थापना : रांची में प्रांतीय कार्यालय उपलब्ध कराने हेतु मारवाड़ी सहायक समिति को बैठक में करतल ध्वनि से धन्यवाद व बधाई दी गई. यह निर्णय प्रांतीय समिति के कार्यों को और अधिक सुचारू एवं संगठित बनाने में सहायक होगा.
7. आधिकारिक संचार का डिजिटलीकरण : यह भी निर्णय लिया गया कि प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा जारी सभी पत्राचार एवं सूचनाएं, यदि व्हाट्सएप पर साझा की जाती हैं, तो उन्हें आधिकारिक सूचना माना जाएगा और संबंधित पदाधिकारी एवं जिला स्तर के अध्यक्ष/महामंत्री उस पर आवश्यक कार्यवाही करेंगे.
अनन्य विषय में एक सदस्य द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का कार्यकाल 15/09/2025 को समाप्त होने की बात उठाने पर, प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस विषय पर उक्त जिला द्वारा पत्र प्राप्त हुआ है. झारखंड प्रान्त के संविधान की धारा 4.5 एवं 4.6 के अनुसार प्रांतीय अध्यक्ष ने अपने अधिकार का उपयोग करते हुए तथा कार्यसमिति से अनुमोदन करवाते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन को 3 महीने का विस्तार प्रदान किया. अंत में राष्ट्र गान के साथ बैठक की समाप्ति हुई.
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026
Recent Post

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026

Congress अध्यक्ष खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर BJP ने जारी किया गाना ‘…आंखें झुका लो, कान खोल के सुन लो, मोदी कहीं नहीं जाएगा’

October 28, 2026

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group