Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»National»Mahendra Singh Dhoni. माफ करो और आगे बढ़े, हर चीज के बारे में चिंता नहीं कर सकते, धोनी ने तनाव मुक्त जीवन के अपने रहस्यों को किया साझा
National

Mahendra Singh Dhoni. माफ करो और आगे बढ़े, हर चीज के बारे में चिंता नहीं कर सकते, धोनी ने तनाव मुक्त जीवन के अपने रहस्यों को किया साझा

News DeskBy News DeskFebruary 20, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Mumbai. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तनाव मुक्त जीवन जीने के अपने रहस्यों को साझा करते हुए कहा कि भले ही ऐसा करना कठिन हो लेकिन माफ करके आगे बढ़ जाना चाहिए. उन्होंने साथ ही खुद को एक लापरवाह व्यक्ति बताया जो अपनी रात की नींद इस बात पर ध्यान देकर खराब नहीं करता कि अन्य लोग उनके बारे में क्या सोच रहे हैं.

अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत को दो विश्व कप खिताब दिलाने वाले 43 वर्षीय पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी को खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक माना जाता है. उन्होंने मैदान पर अपने शांत और एकाग्र दृष्टिकोण से एक नेतृत्वकर्ता के लिए उच्च मानक स्थापित किए हैं. वह अब जब चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक खिलाड़ी के रूप में संभवत: अपने आखिरी आईपीएल सत्र में खेलने की तैयारी कर रहे हैं तो यहां एक कार्यक्रम में जब उन्हें अपने प्रशंसकों को सलाह देने के लिए कहा गया तो वह दार्शनिक हो गए.

अपनी ऐप ‘धोनी’ के लॉन्च के दौरान इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने बुधवार शाम कहा, ‘‘मेरा मानना है कि जीवन को सरल बनाए रखें. खुद के प्रति ईमानदार रहें, लोगों के प्रति कृतज्ञता रखें, जो कुछ भी वे आपके लिए कर रहे हैं. हमेशा यह नहीं सोचें कि ‘यह मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है’ और अधिक की मांग करें. इस दौरान भारत के चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाजी संजू सैमसन भी मौजूद थे.
धोनी ने कहा, ‘मुझे पता है कि पूरा ऐप (धोनी) कहता है ‘थोड़ा और’, लेकिन पूरी बात कृतज्ञता रखने, धन्यवाद कहने, बड़ों का सम्मान करने (और) छोटों को प्यार देने की है.

Jamshedpur: दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, बाइक दस्ते के साथ की पेट्रोलिंग, पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिए निर्देश

इसके बाद धोनी ने क्षमा करने की प्रवृत्ति पर जोर दिया जो उन्हें लगता है कि लोगों में अभी कम है.
धोनी ने कहा, ‘‘मुझे हमेशा लगता है कि आपके चेहरे पर मुस्कान होने से आधी समस्या हल हो जाती है. भले ही आप आरामदायक स्थिति में नहीं हों, भले ही ऐसा करना कठिन हो, लेकिन क्षमा करने की शक्ति होनी चाहिए. यह एक ऐसी चीज है जो हमारे में से बहुत से लोगों के पास नहीं है.’’

धोनी ने कभी भी किसी के द्वारा उन पर किए गए व्यक्तिगत हमलों का जवाब नहीं दिया जिनमें पूर्व साथी या आलोचक भी शामिल हैं, जिनमें से कुछ ने तो उन पर करियर को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया है. पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘हम बहुत बदला लेने वाले लोग बन गए हैं. इसने मुझे ऐसा बोला, मैंने ऐसा बोला…बस माफ कर दो, आगे बढ़ो, जीवन में खुश रहो, क्योंकि हम जो भी करते हैं…जब हम बड़े हो रहे थे तो हम हमेशा जीवन में खुश रहना चाहते थे. धोनी ने कहा कि कुछ चीजों के प्रति लापरवाह होना दिन-प्रतिदिन के जीवन के दबाव को संतुलित करने में मदद करता है.

Kolkata Stamped: दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत, बेटे ने बयां की दर्द…‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी दबाव महसूस करते हैं. हमें हमेशा लगता है कि उसका जीवन बेहतर है लेकिन जो महत्वपूर्ण है वह यह है कि आप उस तनाव का प्रबंधन कैसे करते हैं, आप कितने तैयार हैं. धोनी ने कहा, ‘मैं इसे बहुत सरल रखता हूं. बड़े होते हुए हमें बताया गया था कि ‘आप लापरवाह नहीं हो सकते’. लेकिन मुझे लगता है कि आज के माहौल में थोड़ा लापरवाह होना महत्वपूर्ण है क्योंकि आप अपने आस-पास होने वाली हर चीज के बारे में चिंता नहीं कर सकते. आप वे चीजें नहीं कर सकते जो आपके नियंत्रण में नहीं हैं.’

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Kolkata Stamped: दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत, बेटे ने बयां की दर्द…‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’

October 18, 2026

India Vs WI T20: बारिश ने छीना निर्णायक मुकाबला, भारत-वेस्टइंडीज टी20 शृंखला 2-2 से बराबर

October 18, 2026

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026
Recent Post

Jamshedpur: दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, बाइक दस्ते के साथ की पेट्रोलिंग, पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिए निर्देश

October 18, 2026

Kolkata Stamped: दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत, बेटे ने बयां की दर्द…‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’

October 18, 2026

India Vs WI T20: बारिश ने छीना निर्णायक मुकाबला, भारत-वेस्टइंडीज टी20 शृंखला 2-2 से बराबर

October 18, 2026

Jamshedpur: ट्रकों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में चालकों का फूटा गुस्सा, भुइयांडीह से गोलमुरी तक सड़क जाम, घंटों परेशान रहे लोग

October 18, 2026

Jharkhand: मामा ने खेलने के लिये दे दी पिस्तौल, गोली चलने से तीन साल के बच्चे की मौत

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group