Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्व के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.अजय कुमार का विवादित बयान सिर्फ जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए नहीं,बल्कि पूरे सहयोगी दल को झारखंड में करा सकता है नुकसान ! जाने डॉ.अजय के किस बयान से महिलाओं में फैला आक्रोश एवं महिलाओं ने किया डॉ.अजय का पुतला दहन
Elections

Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्व के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.अजय कुमार का विवादित बयान सिर्फ जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए नहीं,बल्कि पूरे सहयोगी दल को झारखंड में करा सकता है नुकसान ! जाने डॉ.अजय के किस बयान से महिलाओं में फैला आक्रोश एवं महिलाओं ने किया डॉ.अजय का पुतला दहन

News DeskBy News DeskNovember 1, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पूरे झारखंड का हॉट सीट में से एक है. इस विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास के पुत्रवधू पूर्णिमा साहू को चुनावी मैदान में उतारा है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस से पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार प्रत्याशी बनाए गए हैं.

पूर्णिमा साहू अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ टीम वर्क कर निरंतर डोर टू डोर कैंपेनिंग एवं जन सभा कर अपनी जीत सुनिश्चित करने हेतु प्रयासरत है, तो वहीं दूसरी और अन्य राजनीतिक पार्टी एवं निर्दलीय राजनेता भी अपने कार्यकर्ताओं को जीत सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित कर रहे हैं.

सूत्र बताते हैं कि जमशेदपुर पूर्व के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार का विवादित बयान सिर्फ जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए नुकसानदायक नहीं बल्कि पूरे झारखंड के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है!

ज्ञात हो कि बीते दिनों कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अजय कुमार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बार-बार भाजपा के महिला प्रत्याशी को अबला एवं पुरुष पर डिपेंडेंट साबित करने वाला बयान देते रहे है, जिससे सिर्फ जमशेदपुर पूर्वी की महिला नहीं बल्कि पूरे झारखंड की महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश देखा गया है.
जमशेदपुर पूर्व की महिला भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के लिए कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अजय कुमार ने कहा था कि जमशेदपुर पूर्व की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के चुनाव जीतने के बाद स्थानीय जनता को उनके पति एवं परिवार वालों के सामने विकास एवं जन समस्या के समाधान हेतु जाना पड़ेगा.

उनके(डॉ अजय) कहने का तात्पर्य संभवत: यह था कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद जमशेदपुर पूर्व विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू, महिला/पत्रवधू होने के कारण पर्दे के अंदर रहेगी और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र का सारा विकास का काम उनके पति एवं परिवार के अन्य सदस्य देखेंगे.

डॉ अजय कुमार के इस बयान के बाद उनक पार्टी के महिला कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि पूरे विधानसभा के महिलाएं समूह बनाकर जगह-जगह पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार का पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन करते देखे गए हैं.

जमशेदपुर पूर्वी की महिलाओं से जब इस संदर्भ में लहर चक्र संवाददाता द्वारा जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो महिलाओं का कहना है कि आधुनिक समाज में महिलाओं की भूमिका काफी बदली है.अब महिलाएं घर गृहस्ती संभालने के साथ-साथ, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ी है.

लहर चक्र संवाददाता को महिलाओं ने बताया कि आज महिलाएं राजनीतिक में भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही है एवं देश एवं प्रदेश के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

आज महिलाएं अपने स्वतंत्र दृष्टिकोण के चलते समाज में अपनी पहचान बना रही हैं और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मददगार साबित भी हो रही हैं.आधुनिक समाज में महिलाओं की भूमिका का महत्वपूर्ण पहलू उन्हें कामकाज में समानता मिलना है.आज के दौर में महिलाएं सभी क्षेत्रों में चाहे वह मजदूरी हो,व्यवसाय हो, सरकारी क्षेत्र हो अथवा कोई मल्टीनेशनल कंपनी हो, महिलाएं तमाम जिम्मेदारियों का निष्ठा पूर्ण निर्वाह करके अपनी अमिट छाप छोड़ रही हैं.

आधुनिक काल में महिलाओं को राजनीतिक दलों और संस्थाओं में भी सक्रिय होने के अवसर प्राप्त हुए हैं.महिलाएं राजनीतिक निर्णयों में भागीदारी से अपने अधिकारों की रक्षा करने लगी हैं और समाज के विकास में योगदान भी कर रही हैं.
आज महिलाओं को समाज में वह उच्च स्थान और सम्मान प्राप्त होने लगा है, जिसकी वे हकदार थी.आज महिलाएं न सिर्फ समाज में बल्कि अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वाह भी बखूबी कर रही हैं.

ऐसे में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार के द्वारा महिला को कमजोर एवं असहाय एवं पुरुष एवं परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहने वाला बयान का कितना लाभ इस विधानसभा चुनाव में मिलेगा यह भविष्य के गर्त में है.

लहर चक्र संवाददाता को विभिन्न सामाजिक संस्था एवं राजनीतिक दल से जुड़े महिलाओं का कहना है कि डॉ. अजय कुमार का उपरोक्त विवादित एवं गैर जिम्मेदाराना बयान सिर्फ जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट को ही नहीं प्रभावित नहीं करेगी बल्कि पूरे झारखंड विधानसभा चुनाव को प्रभावित करेगी.

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

महिलाओं का कहना है कि कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अजय कुमार के द्वारा आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली एक महिला प्रत्याशी के संबंध में इस तरह का गैर जिम्मेदाराना बयान दिए जाने के बाद अब तक ना तो कांग्रेस के आलाकमान नेताओं ने निंदा की है और ना ही उनके सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा राजद के नेताओं ने निंदा की है, जिसका खामियाजा कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं राजद को आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ सकता हैं!

कुमार मनीष,9852225588

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026
Recent Post

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026

Jharkhand: सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 दावेदार, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट, 13 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group