Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»महिला पत्रकार ने राज्यपाल से लगाई न्याय दिलाने की गुहार,सीडीपीओ और आमदा ओपी प्रभारी की भूमिका की जांच की मांग
    Breaking News

    महिला पत्रकार ने राज्यपाल से लगाई न्याय दिलाने की गुहार,सीडीपीओ और आमदा ओपी प्रभारी की भूमिका की जांच की मांग

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2021
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    महिला पत्रकार ने राज्यपाल से लगाई न्याय दिलाने की गुहार,सीडीपीओ और आमदा ओपी प्रभारी की भूमिका की जांच की मांग
    सरायकेला- खरसावां जिले की एक महिला पत्रकार पर आमदा ओपी में झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है. वैसे इस मुकदमे के पीछे सरायकेला पुलिस की बड़ी भूमिका सामने आ रही है. बताया जाता है कि महिला पत्रकार की मां आंगनबाड़ी सेविका है और सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी के साथ पिछले कुछ दिनों से कमीशन को लेकर खींचतान चल रहा है. दुर्गेश नंदिनी ने कई बार आंगनबाड़ी सेविका की शिकायत वरीय अधिकारियों को करने की धमकी दी है. जब महिला पत्रकार सुकांति साहू, दुर्गेश नंदिनी से अपने पारिवारिक परिस्थिति का हवाला देते हुए अपनी मां को प्रताड़ित नहीं किए जाने का अनुरोध किया तो दुर्गेश नंदिनी ने इसे प्रतिष्ठा पर लेते हुए महिला पत्रकार एवं उसकी मां पर कई गंभीर आरोप लगाना शुरू कर दिया. सुकांति का चचेरा भाई सुनील साहू अपराधिक प्रवृत्ति का है और पूर्व में भी जेल जा चुका है. जेल से निकलने के बाद सुकांति के परिवार को फिर से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. सुकांति ने जब इसकी शिकायत आमदा में कराई तो आमदा ओपी पुलिस ने उल्टे सुकांति की मां पर डायन होने का शिकायत दूसरे पक्ष से दर्ज कर दिया और सुकांति पर अपने अपराधी चचेरे भाई से सुलह कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. हालांकि इस मामले में वरीय पदाधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई किए जाने का भरोसा जरूर दिलाया है, लेकिन अब तक सुकांति इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है. जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों से लेकर राज्य की राज्यपाल तक सुकांति ने न्याय की फरियाद लगाई है. बतौर सुकांति वह अपने मां और छोटे भाई को लेकर दिन भर सरायकेला की सड़कों पर भटकती रहती है, रात को घर में ही परिवार सहित बंद हो जाती है. यहां तक की शौच लगने पर भी वे बाहर नहीं निकलती है. ऐसे में पत्रकार सुरक्षा की बात करने वाली झारखंड सरकार और सरायकेला प्रशासन पर कितना भरोसा किया जाए यह अहम सवाल है. वैसे सरायकेला जिला के लिए यह कोई पहला मौका नहीं है. इससे पूर्व भी जिले के कई पत्रकारों पर झूठा मुकदमा दर्ज किया जा चुका है. सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी एवं आमदा ओपी पुलिस की भूमिका की जांच होनी चाहिए.
    एके मिश्र

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन हेतु चला सघन जांच अभियान 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mahila patrakkar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन हेतु चला सघन जांच अभियान 

    April 29, 2026

    Seraikella: पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में बकरी पालन प्रशिक्षुओं में प्रमाण पत्र वितरण 

    April 29, 2026

    Seraikella- kharsawan: राजनगर में सड़क सुरक्षा अभियान तेज, बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई के साथ जागरूकता भी

    April 29, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन हेतु चला सघन जांच अभियान 

    April 29, 2026

    Seraikella: पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में बकरी पालन प्रशिक्षुओं में प्रमाण पत्र वितरण 

    April 29, 2026

    Seraikella- kharsawan: राजनगर में सड़क सुरक्षा अभियान तेज, बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई के साथ जागरूकता भी

    April 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :24 अगस्त, सावन माह के अंतिम सोमवार को लोहनगरी के शिव भक्तों को झुमाने आएंगे भजन गायक मनोज तिवारी

    April 29, 2026

    Indian Super League News :जमशेदपुर FC, FC गोवा के खिलाफ़ ज़बरदस्त मुकाबले के लिए तैयार

    April 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group