


Ranchi.झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में कई तरह के फर्जीवाड़े भी सामने आए हैं. इनमें अवैध तरीके से योजना का लाभ उठाने वाले शामिल रहे हैं, जिसमें कई पुरुष भी इस योजना का लाभ ले रहे थे. अब प्रशासन इस मामले पर सख्त नजर आ रहा है. प्रशासन का कहना है कि मंईयां सम्मान योजना में किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा करनेवालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. मिली जानकारी के के अनुसार, इस योजना से करीब साढ़े चार लाख महिला लाभुकों का नाम हटाया गया है. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरूआत में करीब 55 लाख 10 हजार थी, जो जुलाई 2025 में घटकर 50 लाख 65 हजार रह गई है.
इस तरह कुल 4 लाख 54 हजार महिलाओं के नाम लिस्ट से बाहर किए गए हैं. प्रशासन ने इन महिलाओं के नाम लिस्ट से बाहर करने अलग-अलग वजहें बताई हैं. प्रशासन के अनुसार, ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 50 साल के ऊपर हो गई है, उनका नाम लाभुकों की लिस्ट से बाहर कर दिया गया है. इसके अलावा ऐसी महिलाएं जिनकी आधार कार्ड की सीडिंग नहीं हो पाई थी, उनके नाम भी मंईयां सम्मान योजना से बाहर कर दिया गया है.



