Site icon Lahar Chakra

Maiyan Yojna: मंईयां योजना के लाभुकों को एकमुश्त मिलेंगे 3 महीने के 7500 रुपये, होली से पहले सौगात

Ranchi. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. हेमंत सरकार में ग्रामीण मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना ने बताया कि बहनों और बेटियों के खाते में कब तक राशि आयेगी. झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन जब सदन में योजना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि तकनीकी त्रुटियों के कारण राशि समय पर नहीं भेजी जा सकी. लेकिन अब समस्या दूर कर ली गयी है.

जल्द ही सभी लाभार्थियों के खातों में एक साथ तीन माह की राशि (7500 रुपये) ट्रांसफर की जायेगी. उन्होंने बताया कि होली या महिला दिवस के अवसर पर मंईयां योजना की तीनों किस्त दी जायेगी. लाभार्थियों को बिना किसी बाधा के योजना का लाभ मिले, सरकार यह सुनिश्चित कर रही दीपिका पांडे सिंह ने यह भी कहा कि हेमंत सोरेन सरकार अपने वादों को पूरा करने की क्षमता रखती है.

उन्होंने कहा कि दशहरा, छठ और क्रिसमस जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के खातों में राशि भेजी गई थी. लेकिन अब कुछ अपात्र व्यक्तियों द्वारा गलत तरीके से लाभ लेने की खबरें सामने आई हैं, जिनके खिलाफ जांच जारी है. हमारी प्राथमिकता है कि यह योजना केवल उन्हीं जरूरतमंदों तक पहुंचे, जिनके लिए इसे बनाया गया है. जैसे ही जांच पूरी होगी, पात्र लाभुकों के खातों में राशि भेज दी जाएगी. हम हर स्तर पर पारदर्शिता, ईमानदारी और कड़ी निगरानी सुनिश्चित कर रहे हैं, ताकि योजना का असली उद्देश्य पूरी तरह साकार हो सके.

Exit mobile version