Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Maiyan Yojna गरीबों के लिए, पर कुछ चतुर-चालाक लोग कर रहे राशि की निकासी, ऐसे लोगों पर करेंगे कार्रवाई, झामुमो के 52वें स्थापना दिवस पर गिरिडीह में बोले CM Hemant
    Breaking News

    Maiyan Yojna गरीबों के लिए, पर कुछ चतुर-चालाक लोग कर रहे राशि की निकासी, ऐसे लोगों पर करेंगे कार्रवाई, झामुमो के 52वें स्थापना दिवस पर गिरिडीह में बोले CM Hemant

    News DeskBy News DeskMarch 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Giridih. सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन झामुमो के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे. यहां सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि नीति आयोग ने देश के चार सर्वश्रेष्ठ राज्यों में झारखंड का नाम रखा है जो अपनी आर्थिक व्यवस्था को मजबूत कर रहा है. हमने यहां के गरीब, किसान, आधी आबादी को अपने पैरों पर खड़ा करने का संकल्प लिया है .सीएम हेमंत सोरेन ने लोगों को कहा कि अभी थोड़ा सा महिलाओं के खाते में पैसा जाने से रुका है. हमें पता चला है कि इतना बड़ा पैसा जो हम राज्य की आधी आबादी को दे रहे हैं, तो कुछ चालक, चतुर, लोमड़ी, भेड़िया लोग पीछे के दरवाजे से वह पैसा निकालने का काम कर रहे हैं. कई लाख पुरुषों ने महिलाओं के नाम पर पैसा निकालने का काम किया है. यह दुर्भाग्य की बात है.

    शुरुआती दौर में मंईयां योजना में एक हजार रुपये देने की घोषणा की थी. लेकिन हमने इस राशि को बढ़ाकर ढाई हजार कर दिया. हम बजट का आधा हिस्सा आधी आबादी के लिए खर्च कर रहे हैं. कुछ चतुर लोगों की नजर भी इस हिस्से पर है. जानकारी मिली है कि ये चतुर लोग फर्जी तरीके से राशि की निकासी कर रहे हैं. लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जायेगा. मुख्यमंत्री गिरिडीह जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के 52वें स्थापना दिवस को संबोधित कर रहे थे. सोरेन ने कहा कि संघर्ष से ही गरीब-गुरबों को उनका हक मिलता है. हमें लड़ाई से अपना हक लेना होगा.

    jamshedpur: इंडिया वन एयर का बड़ा फैसला, सोनारी एयरपोर्ट से संचालित जमशेदपुर-कोलकाता हवाई सेवा बंद

    केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नाक रगड़वा दिया, लेकिन राशि नहीं दी. तब हमने अबुआ आवास योजना शुरू की, जिसका लाभ झारखंड के गरीब-गुरबों को मिल सकेगा. मुख्यमंत्री ने एकबार फिर दोहराया कि झारखंड का बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये नहीं मिले, तो खदानें बंद कर देंगे. यहां से एक छटाक भी खनिज नहीं ले जाने दिया जायेगा.

    JAMSHEDPUR NEWS ;निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच ने 3000 लोगों के बीच बांटा आम-पानी

    हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश को ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है, जहां उसे न ही विकास की चिंता है और न ही कोई कोशिश हो रही है. वर्तमान में देश की स्थिति ठीक नहीं है. महंगाई बढ़ गयी है. हर चीज पर टैक्स लगा दिया गया है. नमक से लेकर किताब, कलम, कॉपी तक महंगी हो गयी है. इस स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने लोगों को आर्थिक मदद देने का फैसला लिया ताकि उन्हें राहत मिल सके.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    action will be taken against such people but some smart and cunning people are withdrawing the money CM Hemant said in Giridih on the 52nd foundation day of JMM Maiyan Yojna is for the poor
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    jamshedpur: इंडिया वन एयर का बड़ा फैसला, सोनारी एयरपोर्ट से संचालित जमशेदपुर-कोलकाता हवाई सेवा बंद

    June 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच ने 3000 लोगों के बीच बांटा आम-पानी

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की 72वीं जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किए उनके संघर्ष और योगदान

    June 25, 2026
    Recent Post

    jamshedpur: इंडिया वन एयर का बड़ा फैसला, सोनारी एयरपोर्ट से संचालित जमशेदपुर-कोलकाता हवाई सेवा बंद

    June 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच ने 3000 लोगों के बीच बांटा आम-पानी

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की 72वीं जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किए उनके संघर्ष और योगदान

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, आरपीएफ-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बैंक कर्मचारियों का बिष्टुपुर में जोरदार प्रदर्शन, पुरानी पेंशन बहाली और सामाजिक सुरक्षा की उठाई मांग

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group