Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Maiyan Yojna: मंईयां योजना की राशि खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू, होली से पहले लाभुकों को मिलेंगे ₹7500, CM बोले-हम पूरा कर रहे हैं अपना वादा
    Breaking News

    Maiyan Yojna: मंईयां योजना की राशि खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू, होली से पहले लाभुकों को मिलेंगे ₹7500, CM बोले-हम पूरा कर रहे हैं अपना वादा

    News DeskBy News DeskMarch 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. मंईयां सम्मान योजना की राशि लाभुकों के बैंक खाते में भेजने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गयी. होली से पहले सभी लाभुकों को राशि मिल जायेगी. राज्य के 10 जिलों में लाभुकों को मंईयां योजना की राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शनिवार को शुरू हो गयी. जहां आवेदन सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, वहां सत्यापन के बाद राशि दी जायेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘मइयां सम्मान योजना’ के तहत महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में 7,500 रुपये की वित्तीय सहायता अंतरित की जा रही है. राज्य सरकार इस योजना के तहत 50 लाख से अधिक महिला लाभार्थियों को 2,500 रुपये प्रति माह प्रदान करती है.

    एक अधिकारी ने कहा कि इस योजना के तहत दो महीने (जनवरी और फरवरी) का भुगतान लंबित था. सरकार ने त्योहारी मौसम को देखते हुए तीनों महीनों (जनवरी, फरवरी और मार्च) की राशि का भुगतान करने का फैसला किया. तीन महीने की कुल राशि 7,500 रुपये है. मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, झारखंड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 7,500 रुपये की सहायता राशि राज्य की लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जा रही है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    उन्होंने कहा कि अब होली के पावन पर्व पर सभी मंईयां (महिलाएं) अपने परिवार के साथ रंगों का आनंद ले सकेंगी और इस सहायता का उपयोग अपने परिवार की खुशियों को बढ़ाने में करेंगी. मैं राज्य की सभी महिलाओं को नमन करता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम झारखंड की लाखों महिलाओं से किए गए वादों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं. हम राज्य की हर महिला को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    उम्मीद है कि भाजपा भी अपने राज्यों में माताओं और बहनों से किए गए वादों को पूरा करेगी और जल्द ही झारखंड के नक्शेकदम पर चलेगी. विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के सदस्य भी लाभार्थियों के खातों में राशि जमा करने में देरी को लेकर सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM said - we are fulfilling our promise Maiyan Yojna: The process of sending the amount of Maiyan Yojana to the account has started the beneficiaries will get ₹ 7500 before Holi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group