Site icon Lahar Chakra

Aurangabad में बड़ा हादसा, सोन नहर में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, गुप्ता धाम से पटना लौट रहे थे सभी

Aurangabad. दाउदनगर थाना क्षेत्र के नहर रोड पर चमन बिगहा के पास बड़ा हादसा हुआ है. पटना मेन सोन कैनाल नहर में एक कार असंतुलित होकर गिर गयी, जिसमे सवार पांच लोगों की मौत हो गयी है. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिस को नहर में कार गिरे होने की सूचना दी गयी. जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस द्वारा मृतकों के शव को निकलवाया गया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया जानकारी के अनुसार मृतकों में चार लोग पटना के राजीव नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं और चालक आरा का रहने वाला बताया जाता है.

कार सवार सभी लोग रोहतास के गुप्ताधाम से दर्शन कर लौट रहे थे. मृतकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल, पुलिस घटनास्थल पर कागजी कार्रवाई की प्रक्रिया में लगी हुई है.

Exit mobile version