Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Telco PS Incharge Suspend: छेड़खानी व गाली-गलौज मामले में बड़ी कार्रवाई, DIG ने टेल्को थानेदार को किया सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई भी होगी
    Breaking News

    Jamshedpur Telco PS Incharge Suspend: छेड़खानी व गाली-गलौज मामले में बड़ी कार्रवाई, DIG ने टेल्को थानेदार को किया सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई भी होगी

    News DeskBy News DeskDecember 27, 2024Updated:December 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के टेल्को में छेड़खानी के आरोपी को थाना से छोड़ने का विरोध करने पहुंची महिला से गाली गलौज करने के आरोपी टेल्को थाना प्रभारी शैलेंद्र को कोल्हान DIG मनोज रतन चौथे ने सस्पेंड कर दिया है. DIG ने कहा कि थाना प्रभारी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. इस मामले को एसएसपी किशोर कौशल ने गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया था. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष मामले की जांच कर रहे हैं. जांच कर उन्होंने रिपोर्ट एसएसपी को गुरुवार की शाम तक सौंप दी.

    सिटी एसपी ने की जांच
    इस मामले में गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पूछताछ के लिए शैलेंद्र को अपने कार्यालय में बुलाया था. जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली. साथ ही वायरल वीडियो के संबंध में स्पष्टीकरण लिखित रूप में देने का आदेश दिया

    Jamshedpur News :दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, बोले- कार्यकर्ताओं के सुझाव प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाए जाएंगे

    ये है मामला
    गौरतलब है कि मंगलवार को टेल्को में एक युवती के साथ उज्ज्वल भूमिहार नामक युवक लगातार छेड़खानी करता था. मंगलवार को जब वह छेड़खानी करना शुरू किया तो लड़की ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस उस युवक को पकड़ कर अपने साथ ले गयी. उसका इलाज कराया. लेकिन महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसे बाद में छोड़ दिया. जब महिला कार्रवाई के बारे में जानकारी लेने के लिए गयी तो थाना प्रभारी उसके साथ अपशब्द का प्रयोग कर उसे थाना से भगा दिया. वायरल वीडियो में थाना प्रभारी खुलेआम गाली देते नजर आ रहे हैं. थाना प्रभारी शैलेंद्र ने महिला को थाना से भगा भी दिया था. उसके बाद महिला ने डीएसपी सिटी को इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी.

    Jamshedpur News: विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से गंभीर रूप से बीमार मासूम विहा को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

    पीड़ित पक्ष पर ही दर्ज किया केस
    दूसरी ओर गरुड़बासा के रहने वाले उज्ज्वल कुमार ने पीड़ित पक्ष के डी ठाकूर,पप्पू ठाकूर, राजन ठाकुर,सोनू ठाकुर और अज्ञात एक युवक के खिलाफ लेबर ब्यूरो गोलचक्कर के पास मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. उज्ज्वल कुमार का आरोप है कि सभी युवकों ने मिल कर उसकी पिटाई कर जख्मी कर दिया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    departmental action will also be taken DIG suspends Telco Police Station Officer Jamshedpur Telco PS Incharge Suspended: Major action in case of molestation and abuse
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, बोले- कार्यकर्ताओं के सुझाव प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाए जाएंगे

    June 29, 2026

    Jamshedpur News: विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से गंभीर रूप से बीमार मासूम विहा को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

    June 29, 2026

    Jamshedpur News: भगवान जगन्नाथ का भव्य महास्नान, 108 कलशों से हुआ दिव्य अभिषेक; 15 दिनों के अनवसर में रहेंगे महाप्रभु

    June 29, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, बोले- कार्यकर्ताओं के सुझाव प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाए जाएंगे

    June 29, 2026

    Jamshedpur News: विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से गंभीर रूप से बीमार मासूम विहा को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

    June 29, 2026

    Jamshedpur News: भगवान जगन्नाथ का भव्य महास्नान, 108 कलशों से हुआ दिव्य अभिषेक; 15 दिनों के अनवसर में रहेंगे महाप्रभु

    June 29, 2026

    Jamshedpur: पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर, फिर एक और बच्ची की मौत, चार दिन पहले बहन की गयी थी जान, दो मौत से सदमे में परिजन

    June 29, 2026

    Jharkhand: कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, एक को बचाने में दूसरे की गयी जान

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group