Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Hemant Cabinet Big Dicision: कैबिनेट की पहली बैठक में दिसंबर से ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत प्रतिमाह 2500 रुपये देने का लिया फैसला, नौ से 12 दिसंबर तक विस सत्र, स्टीफन बने प्रोटेम स्पीकर
    Headlines

    Hemant Cabinet Big Dicision: कैबिनेट की पहली बैठक में दिसंबर से ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत प्रतिमाह 2500 रुपये देने का लिया फैसला, नौ से 12 दिसंबर तक विस सत्र, स्टीफन बने प्रोटेम स्पीकर

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2024Updated:November 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के बाद प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट की पहली बैठक की. अब तक श्री सोरेन की कैबिनेट में किसी को शामिल नहीं किया गया है. इस वजह से उन्होंने अकेले ही कैबिनेट की. बाद में प्रेस ब्रीफिंग भी मुख्यमंत्री ने ही की. उन्होंने बताया कि कैबिनेट में सात एजेंडों पर फैसला किया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली कैबिनेट में विधानसभा का सत्र नौ से 12 दिसंबर तक बुलाने का निर्णय लिया गया है. नये विधायकों को शपथ दिलाने के लिए प्रोटेम स्पीकर के रूप में प्रो स्टीफन मरांडी को नियुक्त करने का फैसला लिया गया.

    श्री सोरेन ने कहा कि पूर्व में हमारी सरकार ने ‘मंईयां सम्मान योजना’ के अंतर्गत लाभुकों को दिसंबर से 2500 रुपये प्रतिमाह का भुगतान करने का निर्णय लिया था. कैबिनेट में राशि भुगतान करने का फैसला लिया गया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के उपक्रमों पर राज्य के 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया हैं. इस राशि की वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की जायेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड जैसे देश के सबसे पिछड़े राज्य में सामाजिक सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसके तहत राज्य के गरीब-गुरबा को स्वावलंबी बनाने के लिए राज्य सरकार को अपना आर्थिक स्रोत बढ़ाने की जरूरत है. इसके लिए नये स्रोत खोजे जायेंगे.

    खनन क्षेत्र में लागू पुराने करों की समीक्षा की जायेगी

    मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि राज्य की आय में बढ़ोतरी के लिए खनन क्षेत्र में लागू पुराने करों की समीक्षा कर उनमें वृद्धि की जायेगी. लंबित विधिक व न्यायिक मामलों को खत्म करते हुए वसूली में तीव्रता लाने के लिए वित्त विभाग में विशेष कोषांग का गठन किया जायेगा. श्री सोरेन ने कहा कि पूर्व में राज्य सरकार ने उत्पाद सिपाही भर्ती की प्रक्रिया पूरी की थी. लेकिन, प्रक्रिया के दौरान कई नौजवानों की जान चली गयी. भविष्य में बड़े पैमाने पर पुलिस की बहाली होनेवाली है. ऐसे में कैबिनेट ने उत्पाद सिपाही बहाली के दौरान हुई घटना की समीक्षा करने का फैसला लिया है.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    परीक्षा कैलेंडर प्रकाशित करने का निर्णय

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए जेपीएससी, जेएसएससी तथा अन्य प्राधिकारों द्वारा एक जनवरी 2025 के पूर्व परीक्षा कैलेंडर प्रकाशित किये जाने का निर्णय लिया गया है. कहा कि असम के चाय बागान में कार्यरत झारखंड मूल के जनजातीय समूह की दशा व उनको भविष्य में दिये जानेवाले सुविधा के अध्ययन के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल व पदाधिकारियों का दल गठित किया जायेगा. यह दल असम जाकर जमीनी स्तर पर अध्ययन कर राज्य सरकार सरकार को रिपोर्ट समर्पित करेगी.

    मंत्रिमंडल विस्तार एक-दो दिनों में

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि एक-दो दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार हो जायेगा. सरकार पूरी मजबूती के साथ काम करेगी. उम्मीद है कि इसमें लोगों का सहयोग मिलेगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    assembly session from 9 to 12 December from December 2500 rupees will be sent to the account every month under the 'Maiyaan Samman Yojana' Major decisions of the first meeting of Hemant Cabinet Stephen becomes Protem Speaker
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group