Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»कदमा के श्रीनाथ रेसी़डेंसी में बड़ी वारदात, भाजपा नेता, टाटा स्टील कर्मी समेत तीन लोगों के फ्लैट से लाखों के गहने चोरी, तीनों परिवार शहर से थे बाहर
    Crime

    कदमा के श्रीनाथ रेसी़डेंसी में बड़ी वारदात, भाजपा नेता, टाटा स्टील कर्मी समेत तीन लोगों के फ्लैट से लाखों के गहने चोरी, तीनों परिवार शहर से थे बाहर

    News DeskBy News DeskJanuary 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. कदमा के श्रीनाथ रेसीडेंसी में बुधवार की रात तीन फ्लैट का कुंडी तोड़कर चोरों ने 22-23 लाख के गहने व अन्य सामानों की चोरी कर ली. तीनों फ्लैट का परिवार शहर से बाहर गया था. गेट पर ताला जड़ा था. जिसके कारण आसानी से चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने श्रीनाथ रेसीडेंसी के अल्फा ब्लॉक में भाजपा नेता सह टाटा स्टीलकर्मी अनुज चौधरी के अलावा सेवानिवृत टाटा स्टील कर्मी केएल महतो के फ्लैट में चोरी की. इसके अलावा बीटा ब्लॉक में शेखर राव के गेट का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.

    गुरुवार की शाम भाजपा नेता अनुज चौधरी वापस लौटे, तब उन्हें इसकी जानकारी मिली. इसके बाद अपार्टमेंट के लोगों ने जांच की तो पता चला कि चोरों ने केएल महतो और शेखर राव के फ्लैट में भी चोरी की है. फ्लैट वासियों के अनुसार करीब 22 लाख के गहने व अन्य सामान की चोरी हुई है. सूचना मिलने पर कदमा थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. जांच के क्रम में पुलिस ने पाया कि श्रीनाथ रेसीडेंसी के बाहरी चहारदीवारी पर लगे कंटीली तार को काट कर चोर अंदर घुसे थे.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    श्रीनाथ रेसीडेंसी के अल्फा ब्लॉक फ्लैट नंबर 105 निवासी भाजपा नेता अनुज चौधरी ने बताया कि गत 13 जनवरी को निजी कार्य से परिवार के साथ दिल्ली गये थे. गुरुवार की शाम लौटे तो चोरी की जानकारी हुई. कमरे में रखा अलमीरा खुला था और सामान बिखरा पड़ा था. अलमीरा में रखे आभूषण चोरों ने गायब कर दिया. इसके अलावा 10 से 15 हजार रुपये नगद भी गायब कर दिया. गहनों की कीमत करीब 12 लाख रुपये होगी. उन्होंने बताया कि केएल महतो और शेखर राव के फ्लैट में भी चोरी हुई है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    दोनों परिवार बाहर हैं. उनके लौटने के बाद ही चोरी हुये सामानों की जानकारी हो सकेगी. वारदात के बाद कदमा थाना की पुलिस ने श्रीनाथ रेसीडेंसी व आस पास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाला. पुलिस इस बात का भी पता लगाने में जुटी है कि अपार्टमेंट में मजदूरी करने कौन आता जाता है. या फिर किस फ्लैट में काम चल रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    all three families were out of town jewelry worth lakhs stolen from the flat of three people including BJP leader Major incident in Kadma's Srinath Residency Tata Steel employee
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group