Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :मेयर सुधा गुप्ता के प्रयास से जयपाल कॉलोनी में पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल
Breaking News

Jamshedpur News :मेयर सुधा गुप्ता के प्रयास से जयपाल कॉलोनी में पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल

News DeskBy News DeskOctober 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

उपायुक्त से वार्ता के बाद कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से भी की बातचीत, NOC दिलाने पर बनी सहमति*

*कार्य शुरू होने के बाद क्षेत्रवासियों को पेयजल संकट से मिलेगी बड़ी राहत*

जयपाल कॉलोनी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही मानगो पेयजल पेयजल आपूर्ति योजना की समस्या के समाधान की दिशा में मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता के प्रयास से महत्वपूर्ण पहल हुई है।

क्षेत्रवासियों को नियमित एवं सुचारु पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेयर ने संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार समन्वय करते हुए समस्या के समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है।

Jamshedpur news:साकची-बिष्टुपुर में आठ पार्किंग समूह संचालित, निर्धारित स्थल पर वाहन लगाने की अपील

जयपाल कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्या को लेकर मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने सबसे पहले उपायुक्त से वार्ता कर आवश्यक प्रक्रिया एवं अड़चनों के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कृषि मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की से भी बातचीत कर मामले को उनके संज्ञान में रखा। वार्ता के दौरान पेयजल आपूर्ति से संबंधित कार्य को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक NOC उपलब्ध कराने पर सहमति बनी, जिससे अब इस दिशा में आगे की कार्रवाई का रास्ता साफ हुआ है।

मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने कहा कि पानी प्रत्येक नागरिक की मूलभूत आवश्यकता है और किसी भी क्षेत्र के लोगों को पेयजल के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। जयपाल कॉलोनी के लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर लगातार बातचीत की गई है। अधिकारियों एवं विभागीय स्तर पर आवश्यक समन्वय के बाद अब कार्य शुरू होने की दिशा में सकारात्मक प्रगति हुई है।

उन्होंने कहा कि NOC की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। कार्य शुरू होने से जयपाल कॉलोनी के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी पेयजल आपूर्ति की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

Jamshedpur news:15 दिन में पानी की व्यवस्था न सुधरी तो ‘पानी नहीं तो बिल नहीं’ अभियान चलेगा: सरयू राय

मेयर ने कहा कि मानगो नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। पेयजल, सड़क, नाली, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने जयपाल कॉलोनी के स्थानीय नागरिकों को आश्वस्त किया कि पेयजल आपूर्ति से संबंधित मामले में आवश्यक कार्रवाई को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर समस्या के स्थायी समाधान का प्रयास किया जाएगा।

क्षेत्रवासियों ने भी पेयजल समस्या के समाधान के लिए मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता द्वारा किए जा रहे प्रयासों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि NOC की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा और लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur news:साकची-बिष्टुपुर में आठ पार्किंग समूह संचालित, निर्धारित स्थल पर वाहन लगाने की अपील

October 3, 2026

Jamshedpur news:15 दिन में पानी की व्यवस्था न सुधरी तो ‘पानी नहीं तो बिल नहीं’ अभियान चलेगा: सरयू राय

October 3, 2026

Jamshedpur news :बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को तत्काल मोटरेबल बनाएं : उपायुक्त

October 3, 2026
Recent Post

Jamshedpur news:साकची-बिष्टुपुर में आठ पार्किंग समूह संचालित, निर्धारित स्थल पर वाहन लगाने की अपील

October 3, 2026

Jamshedpur news:15 दिन में पानी की व्यवस्था न सुधरी तो ‘पानी नहीं तो बिल नहीं’ अभियान चलेगा: सरयू राय

October 3, 2026

Jamshedpur News :मेयर सुधा गुप्ता के प्रयास से जयपाल कॉलोनी में पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल

October 3, 2026

Jamshedpur news :बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को तत्काल मोटरेबल बनाएं : उपायुक्त

October 3, 2026

Indain Railways:जनसेवा एक्सप्रेस में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांग रहे 6 सपेरे पकड़े गए

October 3, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group