Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»South Bihar Express Restored :श्रावणी मेला में शिवभक्तों को बड़ी राहत: साउथ बिहार एक्सप्रेस फिर पूरे रूट पर चलेगी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का बड़ा फैसला
Breaking News

South Bihar Express Restored :श्रावणी मेला में शिवभक्तों को बड़ी राहत: साउथ बिहार एक्सप्रेस फिर पूरे रूट पर चलेगी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का बड़ा फैसला

News DeskBy News DeskJuly 21, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

बिलासपुर: श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) जाने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने पहले आंशिक रूप से रद्द की गई गाड़ी संख्या 13288/13287 आरा–दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस को पूरे मार्ग पर पुनः बहाल (रिस्टोर) करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से छत्तीसगढ़ सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं को सावन माह में पहले की तरह निर्बाध और सुविधाजनक रेल यात्रा का लाभ मिलेगा।

मेगा ब्लॉक के कारण किया गया था आंशिक रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में कंसबहाल–धारुआडीही सेक्शन की अप एवं डाउन लाइन पर ट्रैक अनुरक्षण और आधारभूत संरचना संबंधी आवश्यक कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस कार्य के कारण पहले दुर्ग–राउरकेला–दुर्ग के बीच साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन आंशिक रूप से रद्द किया गया था।

श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए लिया गया बड़ा निर्णय

श्रावणी मेला के दौरान छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा करते हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष पहल करते हुए साउथ बिहार एक्सप्रेस को पूरे सावन माह में उसके मूल मार्ग आरा–दुर्ग–आरा के बीच नियमित रूप से संचालित करने का निर्णय लिया है। इससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अतिरिक्त परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Data Leak: 3,897 ग्राहकों के नाम, नंबर, पता… पूरी डिटेल डार्क वेब पर लीक, SBI ने माना- हुआ साइबर अटैक, कर रहे जांच

इन तिथियों में बदले मार्ग से चलेगी ट्रेन

रेलवे द्वारा जारी विशेष परिचालन व्यवस्था के अनुसार 06, 13, 20 और 27 अगस्त 2026 को गाड़ी संख्या 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस चांडिल–कांद्रा–सीनी के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग से ही चलेगी।

श्रावणी मेला यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का यह निर्णय सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं, शिवभक्तों और अन्य यात्रियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह कदम यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित रेल संचालन और बेहतर यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Jio IPO: 100 मिनट में पूरा सब्सक्राइब हुआ जियो का आईपीओ, पहले दिन 69,800 करोड़ की बोलियां

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Data Leak: 3,897 ग्राहकों के नाम, नंबर, पता… पूरी डिटेल डार्क वेब पर लीक, SBI ने माना- हुआ साइबर अटैक, कर रहे जांच

October 22, 2026

Jio IPO: 100 मिनट में पूरा सब्सक्राइब हुआ जियो का आईपीओ, पहले दिन 69,800 करोड़ की बोलियां

October 22, 2026

Jamshedpur: बर्मामाइंस के सिद्ध-कान्हू बस्ती में ऑटो चालक पर धारदार चापड़ से हमला

October 22, 2026
Recent Post

Data Leak: 3,897 ग्राहकों के नाम, नंबर, पता… पूरी डिटेल डार्क वेब पर लीक, SBI ने माना- हुआ साइबर अटैक, कर रहे जांच

October 22, 2026

Jio IPO: 100 मिनट में पूरा सब्सक्राइब हुआ जियो का आईपीओ, पहले दिन 69,800 करोड़ की बोलियां

October 22, 2026

Jamshedpur: बर्मामाइंस के सिद्ध-कान्हू बस्ती में ऑटो चालक पर धारदार चापड़ से हमला

October 22, 2026

‘इंडिया’ गठबंधन के नेता आज ऑनलाइन बैठक करेंगे, ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

October 22, 2026

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका शांति भंग नहीं करने समेत कई शर्तों के बाद तिहाड़ जेल से निकले

October 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group