Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Trust में बड़ा फेरबदल! चेयरमैन नोएल टाटा के बेटे नेविल और भास्कर भट को बनाया न्यासी, वी श्रीनिवासन का कार्यकाल 3 साल किया, जानें पूरा मामला?
    Breaking News

    Tata Trust में बड़ा फेरबदल! चेयरमैन नोएल टाटा के बेटे नेविल और भास्कर भट को बनाया न्यासी, वी श्रीनिवासन का कार्यकाल 3 साल किया, जानें पूरा मामला?

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा के बेटे नेविल को मंगलवार को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट का न्यासी नियुक्त किया गया. सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट, नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक के कारोबार से जुड़े इस समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 27.98 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा शेयरधारक है. यह कदम दो गुटों… एक गुट नोएल के नेतृत्व वाला और दूसरा दिवंगत रतन टाटा के विश्वासपात्र मेहली मिस्त्री के नेतृत्व वाला… के बीच चल रही खींचतान के समाप्त होने के कुछ दिन बाद उठाया गया है. इनका उन न्यासों के मामलों को लेकर आपस में विवाद था, जिनकी कुल मिलाकर टाटा संस में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है. मिस्त्री को प्रमुख न्यासों से बाहर कर दिया गया और उन्होंने बिना कोई कानूनी चुनौती दिए मामले को यूं ही छोड़ दिया जैसा कि व्यापक रूप से उम्मीद की जा रही थी.

    एक बयान के अनुसार, नेविल को नियुक्त करने का न्यासी बोर्ड का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. 32 वर्षीय नेविल 2016 में अपने पिता के कारोबार ट्रेंट में शामिल हुए थे और सफल कपड़ों की खुदरा श्रृंखला जूडियो का नेतृत्व कर रहे हैं. नेविल की नियुक्ति बुधवार से तीन साल की अवधि के लिए हुई है. इस नियुक्ति को व्यापक रूप से नोएल द्वारा अपने परिवार के नाम वाले ट्रस्ट पर अपनी पकड़ मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है, सर दोराबजी ट्रस्ट के न्यासी बोर्ड ने टाटा समूह के अनुभवी भास्कर भट्ट को भी न्यासी नियुक्त किया.

    Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन बोले – एयर इंडिया में सुरक्षा और लागत नियंत्रण पर ध्यान देने की जरूरत

    उन्होंने घड़ी विनिर्माता टाइटन का नेतृत्व करने और ब्रांड संरक्षक होने सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया है. बयान में कहा गया है कि वेणु श्रीनिवासन को भी तीन साल की अवधि के लिए न्यासी नियुक्त किया गया है, जो कानूनी और नियामकीय आवश्यकताओं के अनुरूप है. महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में नियमों में बदलाव किया था, जिसके बाद किसी भी न्यासी को आजीवन नियुक्त नहीं किया जा सकता. इसके कारण श्रीनिवासन का कार्यकाल घटाकर तीन साल कर दिया गया है. श्रीनिवासन को नोएल के करीबी बताया जाता है. बयान में कहा गया है कि श्रीनिवासन को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट का वाइस चेयरमैन भी नियुक्त किया गया है.

    Maruti Suzuki अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतें 20,000 रुपये तक बढ़ाएगी, बढ़ी हुई कीमतें इसी महीने से लागू होंगी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Major reshuffle at Tata Trusts! Chairman Noel Tata's sons Neville and Bhaskar Bhat appointed as trustees Tata Trust में बड़ा फेरबदल! चेयरमैन नोएल टाटा के बेटे नेविल और भास्कर भट को बनाया न्यासी V. Srinivasan's term extended to three years. What's the full story? जानें पूरा मामला? वी श्रीनिवासन का कार्यकाल 3 साल किया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन बोले – एयर इंडिया में सुरक्षा और लागत नियंत्रण पर ध्यान देने की जरूरत

    September 8, 2026

    Maruti Suzuki अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतें 20,000 रुपये तक बढ़ाएगी, बढ़ी हुई कीमतें इसी महीने से लागू होंगी

    September 8, 2026

    Share Market: तेल की बढ़ती कीमतों, पश्चिम एशिया संकट के बीच शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 382.25 अंक लुढ़का

    September 8, 2026
    Recent Post

    Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन बोले – एयर इंडिया में सुरक्षा और लागत नियंत्रण पर ध्यान देने की जरूरत

    September 8, 2026

    Maruti Suzuki अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतें 20,000 रुपये तक बढ़ाएगी, बढ़ी हुई कीमतें इसी महीने से लागू होंगी

    September 8, 2026

    Share Market: तेल की बढ़ती कीमतों, पश्चिम एशिया संकट के बीच शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 382.25 अंक लुढ़का

    September 8, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 11 अक्टूबर तक लगाये जायेंगे दो अतिरिक्त कोच

    September 8, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा के सुजीत की पत्नी तीन बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ हो गयी फरार, अब एसएसपी से लगायी न्याय की गुहार

    September 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group