Site icon Lahar Chakra

JSCA स्टेडियम में बड़ी सुरक्षा चूक! सुरक्षा घेरा को तोड़ मैदान में पहुंच गया फैन, विराट कोहली के पैरों पर गिरा, घटना का वीडियो वायरल

 Ranchi. रांची के जेएससीए स्टेडियम में रविवार को चौंकाने वाली घटना सामने आयी. यहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले  एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान विराट कोहली के 52वें शतक के तुरंत बाद स्टेडियम में एक फैन सुरक्षा घेरा को तोड़कर सीधे मैदान में पहुंच गया और विराट के पैरों पर गिर पड़ा.
यह घटना स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

कोहली ने जैसे ही आसमान की ओर हाथ जोड़कर अपना शतक सेलिब्रेट किया, उसी वक्त अचानक एक फैन भीड़ से निकलकर मैदान की तरफ दौड़ा और गार्ड्स को चकमा देते हुए विराट तक पहुंच गया. कुछ ही पलों में इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कड़ी सुरक्षा के बाद भी एक फैन का इतनी आसानी से मैदान में घुस जाना अब प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा चुनौतीपूर्ण सवाल बन गया है.

Exit mobile version