Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Mamta Banarji: ‘धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ संबंधी टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
    Breaking News

    Mamta Banarji: ‘धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ संबंधी टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    News DeskBy News DeskMay 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. पश्चिम बंगाल में एक वकील की शिकायत के आधार पर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह शिकायत 20 मई को अधिवक्ता रिंकी चट्टोपाध्याय सिंह द्वारा सिलीगुड़ी साइबर अपराध थाने में दर्ज कराई गई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरू में मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया था। हालांकि, बार-बार प्रयास करने पर प्राथमिकी स्वीकार की गई।

    शिकायतकर्ता के अनुसार, ममता ने दो बार ऐसी टिप्पणियां की हैं। एक बार उन्होंने वर्ष 2025 में एक धार्मिक आयोजन के दौरान की वहीं दूसरी बार विधानसभा चुनावों से पहले धर्मतला में हुए विरोध प्रदर्शन के वक्त की। शिकायतकर्ता का कहना है कि इन टिप्पणियों ने “भारत और दुनिया भर में लाखों सनातनी हिंदुओं की भावनाओं और विश्वासों को गहरी चोट पहुंचाई है।”

    Jharkhand: भ्रष्टाचार के मामले में आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश पर करवाई करेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार?

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वकील ने यह भी आरोप लगाया है कि बयान असंवैधानिक और भड़काऊ प्रकृति के थे।
    शिकायतकर्ता ने कहा कि बनर्जी ने कहा था कि एक विशेष समुदाय चाहे तो पांच मिनट के भीतर दूसरे समुदाय को खत्म कर सकता है। संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति से ऐसी टिप्पणियों की अपेक्षा नहीं की जाती है।

    Jharkhand: 55.58 करोड़ से 206 एम्बुलेंस खरीदी, पर उपयोग नहीं, फिर 237 का निकाला टेंडर…भाजपा ने झामुमो सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के लगाये आरोप

    सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्त कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हमें शिकायत प्राप्त हुई है और प्रक्रिया के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और प्रथमिकी में उल्लिखित सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है।”

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mamta Banarji: 'धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने' संबंधी टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज Mamta Banerjee: FIR lodged against Mamata Banerjee for 'hurting religious sentiments' remark
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: भ्रष्टाचार के मामले में आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश पर करवाई करेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार?

    May 27, 2026

    Jharkhand: 55.58 करोड़ से 206 एम्बुलेंस खरीदी, पर उपयोग नहीं, फिर 237 का निकाला टेंडर…भाजपा ने झामुमो सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के लगाये आरोप

    May 27, 2026

    Railway: रेल मंत्रालय ने देश की पहली 10 कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेन को मंजूरी दी, रफ्तार होगी 75KM/H

    May 27, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: भ्रष्टाचार के मामले में आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश पर करवाई करेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार?

    May 27, 2026

    Jharkhand: 55.58 करोड़ से 206 एम्बुलेंस खरीदी, पर उपयोग नहीं, फिर 237 का निकाला टेंडर…भाजपा ने झामुमो सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के लगाये आरोप

    May 27, 2026

    Railway: रेल मंत्रालय ने देश की पहली 10 कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेन को मंजूरी दी, रफ्तार होगी 75KM/H

    May 27, 2026

    Mamta Banarji: ‘धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ संबंधी टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    May 27, 2026

    Share Bazar: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

    May 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group