Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tata कंसल्टिंग इंजीनियर्स के प्रबंध निदेशक बोले, 40-50 लघु मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टर स्थापित करने की योजना है…
    Headlines

    Tata कंसल्टिंग इंजीनियर्स के प्रबंध निदेशक बोले, 40-50 लघु मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टर स्थापित करने की योजना है…

    News DeskBy News DeskAugust 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.भारत का लक्ष्य ज्यादातर ‘कैप्टिव’ ताप विद्युत संयंत्रों का स्थान लेने के लिए 40-50 छोटे ‘मॉड्यूलर’ परमाणु रिएक्टर स्थापित करना है, ताकि वर्ष 2070 तक शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके. इस क्षेत्र से जुड़े एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि 220-मेगावाट दाबीकृत भारी जल रिएक्टर (पीएचडब्ल्यूआर) को उच्च स्तर के मानकीकरण को प्राप्त करने के उद्देश्य से 3डी डिजाइन मंचों का उपयोग करके फिर से तैयार किया जा रहा है, जो स्टील, एल्यूमीनियम, तांबे और सीमेंट उद्योगों द्वारा उपयोग किए जाने वाले पुराने ताप विद्युत संयंत्रों में भी आसानी से स्थापित हो सकेंगे.
    परमाणु ऊर्जा विभाग और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स ने ‘भारत लघु मॉड्यूलर रिएक्टर’ विकसित करने के लिए पीएचडब्ल्यूआर का डिजाइन फिर से तैयार किया है.

    टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स के प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित शर्मा ने कहा, ‘हम पीएचडब्ल्यूआर के पुराने डिजाइन का इस्तेमाल कर उसे फुकुशिमा हादसे के बाद के मानकों के अनुसार अद्यतन और सुरक्षित बनाने के लिए फिर से तैयार करेंगे. शर्मा ने कहा कि लघु मॉड्यूलर रिएक्टर (एसएमआर) के मामले में हमारी योजना सात से आठ वर्ष से भी कम समय में 40-50 संयंत्र बनाने की है लेकिन इसके लिए उच्च स्तर का मानकीकरण, सुरक्षा तथा मॉड्यूलता की आवश्यकता है.

    Jamshedpur : उपायुक्त ने जमशेदपुर कोषागार का किया निरीक्षण, यांत्रिकी विभागों को पिछले 5 वर्षों के आवंटन-निकासी की जांच निर्देश

    पिछले महीने केंद्रीय बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी कि सरकार भारत लघु संयंत्र स्थापित करने और एसएमआर के अनुसंधान व विकास में निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी करेगी. उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार परमाणु ऊर्जा के लिए नयी प्रौद्योगिकियां विकसित करने तथा अनुसंधान के लिए निजी क्षेत्र के साथ भी भागीदारी करेगी.

    Hariwansh: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का निर्विरोध निर्वाचन, तीसरी बार चुने गये, पीएम मोदी, खरगे ने दी बधाई

    शर्मा ने कहा कि इंजीनियर 3डी डिजाइन मंच का उपयोग करके पीएचडब्ल्यूआर को फिर से डिजाइन करेंगे जो 40 साल पहले तब उपलब्ध नहीं थे जब ये रिएक्टर पहली बार तैयार किए गए थे. शर्मा ने कहा, ‘सच कहूं तो शून्य कार्बन उत्सर्जन के लिए इकलौता दीर्घकालीन समाधान परमाणु ऊर्जा है. मुझे लगता है कि परमाणु ही सही विकल्प है, वैश्विक स्तर पर हर कोई इसे जानता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Managing Director of Tata Consulting Engineers plan to install 40-50 small modular nuclear reactors
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur : उपायुक्त ने जमशेदपुर कोषागार का किया निरीक्षण, यांत्रिकी विभागों को पिछले 5 वर्षों के आवंटन-निकासी की जांच निर्देश

    April 18, 2026

    Hariwansh: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का निर्विरोध निर्वाचन, तीसरी बार चुने गये, पीएम मोदी, खरगे ने दी बधाई

    April 17, 2026

    Road Accident : बाइक और एसयूवी के बीच भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, दोनों वाहन जब्त

    April 17, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur : उपायुक्त ने जमशेदपुर कोषागार का किया निरीक्षण, यांत्रिकी विभागों को पिछले 5 वर्षों के आवंटन-निकासी की जांच निर्देश

    April 18, 2026

    Hariwansh: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का निर्विरोध निर्वाचन, तीसरी बार चुने गये, पीएम मोदी, खरगे ने दी बधाई

    April 17, 2026

    Road Accident : बाइक और एसयूवी के बीच भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, दोनों वाहन जब्त

    April 17, 2026

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    April 17, 2026

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    April 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group