Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Manipur Insurgency: प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू का उल्लंघन कर सरकारी कार्यालयों पर ताले जड़े, राज्य के सात जिलों में इंटरनेट बंद
    Crime

    Manipur Insurgency: प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू का उल्लंघन कर सरकारी कार्यालयों पर ताले जड़े, राज्य के सात जिलों में इंटरनेट बंद

    News DeskBy News DeskNovember 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Imphal.‘कोर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी’ (सीओसीओएमआई) के सदस्यों की अगुवाई में लोगों के एक समूह ने कर्फ्यू आदेशों का उल्लंघन करते हुए सोमवार को इंफाल पश्चिम जिले में कई सरकारी कार्यालयों के दरवाजों पर ताले जड़ दिये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ये लोग जिरीबाम में तीन महिलाओं और तीन बच्चों की हाल ही में हुई हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे. सीओसीओएमआई इंफाल घाटी क्षेत्र में बहुसंख्यक जातीय समूह मेइती का एक प्रभावशाली संगठन है. इंफाल घाटी क्षेत्र में इंफाल पश्चिम सहित पांच जिले आते हैं.

    मणिपुर सरकार ने सोमवार को राज्य के सात जिलों में इंटरनेट सेवाओं के निलंबन को बुधवार तक बढ़ा दिया. अधिकारियों ने बताया कि जिरीबाम जिले में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा मारे गए लोगों और उनके परिवारों के लिए न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शनकारी लाम्फेलपाट में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय परिसर में घुस गये और कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला जड़ दिया. ताकयेल स्थित जैव संसाधन एवं सतत विकास संस्थान (आईबीएसडी) के मुख्य कार्यालय और अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी निदेशालय के दरवाजे पर भी प्रदर्शनकारियों ने ताले जड़ दिए.

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    इस बीच, राज्य में ‘कुकी जो हमार’ उग्रवादियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की मांग को लेकर इंफाल के ख्वाइरामबंद बाजार में सीओसीओएमआई द्वारा दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा. प्रदर्शन में शामिल फिल्म कलाकार लाइमयुम सुरजाकांता ने कहा, “हम जिरीबाम में कुकी हमार उग्रवादियों द्वारा तीन महिलाओं और तीन बच्चों की इस बर्बर हत्या को बर्दाश्त नहीं करेंगे. केंद्र को कार्रवाई करने की जरूरत है. निर्दोष महिलाओं और बच्चों की हत्या करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    मणिपुर में 11 नवंबर को जिरीबाम में विस्थापितों के लिए बने शिविर से छह लोगों के लापता होने के बाद विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू हो गये. इसके बाद सशस्त्र लोगों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें 10 कुकी युवकों की मौत हो गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने के कारण’ 16 नवंबर को इंफाल घाटी के इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर, थौबल और काकचिंग जिलों में अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगाया गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    internet shut down in seven districts of the state Manipur Insurgency: Protesters violated curfew and locked government offices
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बेलाजुड़ी में खुला निराश्रित बुजुर्गों का घर ‘करुणा’, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

    July 23, 2026
    Recent Post

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बेलाजुड़ी में खुला निराश्रित बुजुर्गों का घर ‘करुणा’, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

    July 23, 2026

    Indian Railways Update :पनकी धाम स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग, 22 ट्रेनों के रूट और समय में बड़ा बदलाव

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नीट और 80 से अधिक पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group