
जमशेदपुर. मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र दिव्यांशु पांडे ने गुरुवार के शाम हॉस्टल के कमरे में ही नशीली दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घटना के बाद उसे अस्पताल पहुंचने में काफी विलंब हुआ. उसे अस्पताल पहुंचाया गया तब डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. दिव्यांशु बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला था
बताया जाता है कि दिव्यांशु ने सल्फास की गोली खा ली थी. हालत बिगड़ने पर सहयोगी छात्रों ने एंबुलेंस की मांग कॉलेज प्रबंधन से की लेकिन उन्हें तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराया गया. छात्र किसी तरह उसे निजी वाहन से पहले मर्सी अस्पताल ले गये. फिर हालात बिगड़ने पर उसे शाम 7:00 बजे टीएम पहुंचाया गया.
बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उधर मणिपाल टाटा कॉलेज प्रबंधन की ओर से प्रो प्रियंका सिंगल ने बताया कि यह घटना अफसोजनक है. उन्होंने बताया और दिव्यांशु के भाई सुधांशु पांडे को शव सौंप दिया गया है. घटना की जांच पुलिस कर रही है. पुलिस ने कॉलेज की छात्राओं से भी बात की है. उसकी मौत के बाद हॉस्टल में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है.
