Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»मनीष कश्यप 23 जून को जन सुराज में शामिल होंगे, यहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव…
Bihar

मनीष कश्यप 23 जून को जन सुराज में शामिल होंगे, यहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव…

News DeskBy News DeskJune 19, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Patna : यूट्यूबर मनीष कश्यप 23 जून को प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार मनीष कश्यप चनपटिया विधानसभा सीट से जन सुराज के टिकट पर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. इससे पहले मनीष ने 7 जून को फेसबुक लाइव के जरिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) से इस्तीफा देने की घोषणा की थी.0

2024 को ली थी BJP की सदस्यता

मनीष कश्यप ने 25 अप्रैल 2024 को BJP की सदस्यता ग्रहण की थी, लेकिन कुछ ही महीनों में पार्टी से उनका मोहभंग हो गया. फेसबुक लाइव में उन्होंने कहा, “मैंने अपने गांव चनपटिया में लोगों से बात की और महसूस किया कि BJP में रहकर मैं बिहार और बिहारियों की आवाज को प्रभावी ढंग से नहीं उठा पा रहा हूं. कुछ नेताओं ने मुझे महत्वाकांक्षी कहा, लेकिन अगर ऐसा होता तो मैं 2024 का लोकसभा चुनाव लड़कर उनका खेल बिगाड़ देता.”

स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ लड़ाई जारी

मनीष ने BJP छोड़ने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने की बात कही. उन्होंने कहा, “मेरी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि उस कुर्सी से है, जो लोगों को लूट रही है. बिहार के लोगों की जान बचाने के लिए मैं हमेशा खड़ा रहूंगा.” हाल ही में पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) में मनीष के साथ हुई मारपीट की घटना ने भी उनके BJP छोड़ने के फैसले को और पुख्ता किया. उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद किसी भी BJP नेता ने उनका हालचाल नहीं लिया.

पहले भी इस्तीफे की बात, फिर लिया था यू-टर्न

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

मनीष ने मार्च 2024 में भी BJP से इस्तीफा देने की घोषणा की थी, लेकिन 20 घंटे बाद यू-टर्न ले लिया था. उस समय उन्होंने कहा था कि उनके यूट्यूब चैनल पर पुलिस ने FIR दर्ज की थी, जो गलत खबर थी. मनीष ने स्पष्ट किया कि उन्हें केवल नोटिस मिला था.

बीजेपी में शामिल होने की कहानी

मनीष कश्यप ने अपनी मां के कहने पर 2024 में बीजेपी जॉइन की थी. दिल्ली में BJP सांसद मनोज तिवारी की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता मिली थी. इस दौरान उन्होंने झारखंड और दिल्ली चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. हालांकि, समय के साथ उनका पार्टी से मोहभंग शुरू हुआ. मनीष ने BJP की रैलियों में ‘कृत्रिम भीड़’ लाने और बिहार में नेताओं की कमजोर पकड़ का आरोप लगाया.

पवन सिंह से मुलाकात और जन सुराज की अटकलें

हाल ही में मनीष कश्यप ने लखनऊ में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह से मुलाकात की. इस दौरान पवन सिंह की मां ने मनीष को आशीर्वाद दिया. दोनों ने हाल ही में BJP छोड़ी है और अब बिहार विधानसभा चुनाव से पहले रणनीति बना रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि पवन सिंह भी जन सुराज में शामिल हो सकते हैं.

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

पिछले विवाद

मनीष कश्यप 2023 में तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के खिलाफ फर्जी वीडियो शेयर करने के मामले में विवादों में आए थे. इस मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की थी. कई दिनों तक फरार रहने के बाद मनीष ने 18 मार्च 2023 को बेतिया में सरेंडर किया था. इसके अलावा, चुनावी सभा में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में भी उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था.

आगे की राह

मनीष कश्यप ने स्पष्ट किया है कि अब वे बिना किसी दबाव के जनहित के मुद्दों पर काम करेंगे. जन सुराज में शामिल होने के बाद उनकी नजर बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने और चनपटिया से विधानसभा चुनाव जीतने पर है. बिहार की सियासत में मनीष कश्यप का यह नया कदम चर्चा का विषय बना हुआ है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Congress Vs BJP: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे  ने प्रधानमंत्री पर की अपमानजनक टिप्पणी, बोले- ‘सत्ता से मोदी का बाप भी जाएगा’, एनडीए नेताओं ने की निंदा

October 26, 2026

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी संग की बैठक, बोले- कांग्रेस ने कभी संविधान का पालन नहीं किया, अपनी मनमानी से देश चलाया

October 25, 2026

JDU Dicision: ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के लिए अनंत सिंह, पूर्व विधायक नीलम देवी छह साल के लिए निष्कासित

October 25, 2026
Recent Post

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026

Congress अध्यक्ष खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर BJP ने जारी किया गाना ‘…आंखें झुका लो, कान खोल के सुन लो, मोदी कहीं नहीं जाएगा’

October 28, 2026

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group