Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jharkhand»झामुमो पार्टी के नीति सिद्धांत को हर लोगों के पास पहुंचाएं कार्यकर्ता : दीपक बिरुआ
Jharkhand

झामुमो पार्टी के नीति सिद्धांत को हर लोगों के पास पहुंचाएं कार्यकर्ता : दीपक बिरुआ

News DeskBy News DeskOctober 15, 2023
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • झामुमो सदर प्रखंड कमेटी एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित

Chaibasa : सदर प्रखंड अंतर्गत सरनाडीह स्थित झामुमो कार्यालय परिसर में रविवार को झामुमो सदर प्रखंड कमेटी की ओर से एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपक बिरुवा शामिल हुए.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कराये जा रहे जनकल्याणकारी योजना के बारे में कार्यकर्ता लेागों को बताये. उन्होंने 18 पंचायत के पदाधिकारियो को पंचायत स्तर पर योजनाओं का प्रचार प्रसार करने और संगठन को मजबूत करने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है. हमारा संगठन काफी मजबूत है. सदस्यता अभियान को सफल बनाकर एक बार फिर से पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे और आने वाले लोकसभा व विधान सभा चुनाव में झामुमो को सत्ता में बरकरार रखने का प्रयास करेंगे. पार्टी से जुड़े लोग संयम और अनुशासन बरतें, जीत अवश्य मिलेगी. कार्यकर्ता पार्टी के नीति सिद्धांत को हर लोगों के पास पहुंचाएं. कार्यकर्ता एक कदम आगे बढ़े, झामुमो पार्टी दस कदम आगे बढ़ने को तैयार है.

Chhath Mahaparv: छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, जानें कब दिया जाएगा अर्घ्य?

कार्यक्रम में प्रखंड के सैकड़ों लोगों ने राज्य सरकार और विधायक के कार्यशैली से प्रभावित होकर अन्य पार्टी छोड़कर झामुमो का दामन थामा. विधायक और अन्य अतिथि द्वारा उन्हें माला पहनाकर झामुमो पार्टी में स्वागत किया. इसके पूर्व झामुमो पार्टी के दिवंगत कार्यकर्ताओं की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया.

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स को बड़ा नुक़सान, दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

वहीं विशिष्ट अतिथि जिला 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी ने कहा कि आप ही ऐसे कार्यकर्ता हैं. जिन्होंने दीपक बिरूवा को मजबूत बनाने का काम किया और लगातार तीन बार जिताकर विधानसभा भेजने का काम किया. विधायक ने जनता हित में लगातार विधानसभा में मुखर होकर आवाज उठाने का काम किया. उन्होंने विधायक की प्रशंसा करते हुए कहा कि विधायक दीपक बिरुवा विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहे हैं और जनता के सुख दुख में भी उनके साथ खड़े रहते हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JEE Advanced की परीक्षा अगले साल 23 मई को होगी, 2.5 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

November 13, 2026

Jamshedpur News: 15 नवंबर से शुरू होगा संवाद 2026, जुटेंगे 2,500 जनजातीय प्रतिनिधि

November 13, 2026

DHANBAD NEWS: DRM अखिलेश मिश्र ने धनबाद-गझंडी रेलखंड का किया निरीक्षण, कोडरमा स्टेशन के निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा

November 13, 2026
Recent Post

Chhath Mahaparv: छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, जानें कब दिया जाएगा अर्घ्य?

November 14, 2026

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स को बड़ा नुक़सान, दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

November 14, 2026

Jamshedpur: चॉकलेट और चिप्स का लालच देकर 8 साल की बच्ची से ज्यादती, मुंहबोला मामा गिरफ्तार

November 14, 2026

‘क्या यही है मंईयां सम्मान?’…विधायक आवास में दुष्कर्म मामले पर चंपाई सोरेन ने सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा?

November 14, 2026

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group